- क्रिकेट न्यूज़
- News
- PSL 2019 will start on February 14 in the UAE, last 8 matches of the tournament moved to Pakistan
पीएसएल का अगला एडिशन 14 फरवरी से, 8 मैच पाकिस्तान में होंगे
पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी की अध्यक्षता में ये बैठक हुई।
Published On Sep 15, 2018, 11:23 PM IST
Last UpdatedSep 15, 2018, 11:23 PM IST
islamabad-united © AFP Photo
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का अगला एडिशन 14 फरवरी, 2019 से शुरू होगा। इसकी शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगी। इसके बाद 8 मैच पाकिस्तान में आयोजित किए जाएंगे।
खिताबी मुकाबला 17 मार्च को कराची में खेला जाएगा। इसका फैसला नेशनल क्रिकेट अकादमी में आयोजित पीएसएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में हुआ जहां पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रतिनिधि और पीएसएल फ्रेंचाइजी के अधिकारी मौजूद थे।
पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी की अध्यक्षता में ये बैठक हुई।
गौरतलब है कि पीएसएल के आगामी एडिशन में हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी धूम मचाते हुए नजर आएंगे। डिविलियर्स ने हाल में इसकी जानकारी टिवटर पर दी थी।
डि विलियर्स ने ट्वीट किया था, ‘यह पीएसएल का समय है, इसलिए फरवरी में पार्टी होगी।’ अभी यह पता नहीं चल पाया है कि डि विलियर्स कौन सी टीम का हिस्सा होंगे। पीएसएल ने भी ट्वीट कर डि विलियर्स के लीग में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।