Naseem Shah पर चला PCB का डंडा, PSL 2021 से किया बाहर, कहा- ये बर्दाश्‍त नहीं

तय कार्यक्रम के अनुसार पाक‍िस्‍तान सुपर लीग (PSL 2021) के बाकी बचे 20 मैचों का आयोजन जून की शुरुआत से यूएई में कराया जाना है.

Edited By : India.com Staff |May 25, 2021, 11:06 AM IST

Published On May 25, 2021, 11:06 AM IST

Last UpdatedMay 25, 2021, 11:06 AM IST

पाक‍िस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घरेलू टी20 लीग पीएसएल (PSL 2021) के बाकी बचे मैचों के आयोजन से पूर्व ही तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) को टूर्नामेंट से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्‍योंकि शाह ने कोरोना वायरस (Covid-19 Protocol) से बचने के लिए पीसीबी द्वारा बनाए गए बायो-बबल (Bio-Bubble) के प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन किया था.

तय कार्यक्रम के अनुसार पाक‍िस्‍तान सुपर लीग (PSL 2021) के बाकी बचे 20 मैचों का आयोजन जून की शुरुआत से यूएई में कराया जाना है. हालांकि आयोजन से पूर्व पीसीबी को यूएई प्रशासन से पूर्ण मंजूरी नहीं मिल पाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार 18 साल के नसीम शाह टूर्नामेंट से पहले सोमवार को लाहौर के एक होटल में ठहरी टीम से जुड़ने से पूर्व पुरानी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाकर प्रवेश पाने में सफल रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीसीबी ने नसीम शाह (Naseem Shah) द्वारा दिखाई गई इस लापरवाही के कारण उनपर कठोर कार्रवाई करते हुए ये निर्णय लिया. वो अब पूरे टूर्नामेंट (PSL 2021) में नहीं खेल पाएगी. शाह पीएसएल में सरफराज अहमद की कप्‍तानी वाली क्‍वेटा ग्‍लैडिएटर्स की तरफ से खेलते हैं.

पीसीबी के डायरेक्‍टर बाबर हमीद ने बयान जारी कर कहा, “हमें नसीम शाह (Naseem Shah) को टूर्नामेंट से बाहर करने में कोई खुशी नहीं हो रही है. अगर हम इस तरह के उल्‍लंघन को नजरअंदाज करते रहेंगे तो भविष्‍य में पूरा टूर्नामेंट भी खतरे में आ सकता है.”

बताया गया कि जैसे ही नसीम शाह (Naseem Shah) की कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट पुरानी होने का पता चला तो उन्‍हें तुरंत टीम से अलग कर होटल रूम में दूसरे फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया गया. इसके बाद तीन सदस्‍यीय समिति ने उन्‍हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया.

Editor's Pick