add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL से दो दिन पहले शुरू होगा PSL, जानें कब खेला जाएगा फाइनल, देखें पूरा शेड्यूल

39 दिन के इस टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर आठ टीम 10 मैच खेलेगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 10, 2026 7:18 PM IST

PSL 2026 Schedule: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. आईपीएल 2026 से दो दिन पहले 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत होगी. पहली बार यह आठ टीमों का टूर्नामेंट होगा जिसमें हैदराबाद किंग्समैन और रावलपिंडी पिंडिज़ दो नई फ्रेंचाइजी के तौर पर शामिल होंगी. तीन मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

39 दिन के इस टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर आठ टीम 10 मैच खेलेगी. टॉप-चार टीमें 28 अप्रैल से प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करेंगी, पूरे सीज़न में 12 डबल-हेडर खेले जाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में 15 मैच होंगे, जबकि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 11 मैच होंगे। पहली बार फ़ैसलाबाद और पेशावर को भी मेज़बानी करने का मौका मिलेगा.

28 अप्रैल को खेला जाएगा पहला क्वालिफ़ायर

पहला क्वालिफ़ायर 28 अप्रैल को रावलपिंडी में होगा. एलिमिनेटर 1 और 2 लाहौर में 29 अप्रैल और 1 मई को होंगे, और उसके बाद 3 मई को फाइनल होगा. फाइनल मुकाबले के लिए 4 मई को एक रिजर्व डे भी है.

HBL Pakistan Super League 2026 Schedule

तारीख मैच टीमें स्थान समय
26 मार्च मैच 1 लाहौर कलंदर्स vs हैदराबाद किंग्समैन लाहौर रात
27 मार्च मैच 2 क्वेटा ग्लेडिएटर्स vs कराची किंग्स लाहौर रात
28 मार्च मैच 3 पेशावर जालमी vs रावलपिंडी पिंडीज पेशावर दिन
28 मार्च मैच 4 मुल्तान सुल्तांस vs इस्लामाबाद यूनाइटेड इस्लामाबाद रात
29 मार्च मैच 5 क्वेटा ग्लेडिएटर्स vs हैदराबाद किंग्समैन लाहौर दिन
29 मार्च मैच 6 लाहौर कलंदर्स vs कराची किंग्स लाहौर रात
31 मार्च मैच 7 इस्लामाबाद यूनाइटेड vs पेशावर जालमी रावलपिंडी रात
1 अप्रैल मैच 8 मुल्तान सुल्तांस vs हैदराबाद किंग्समैन मुल्तान रात
2 अप्रैल मैच 9 इस्लामाबाद यूनाइटेड vs क्वेटा ग्लेडिएटर्स रावलपिंडी दिन
2 अप्रैल मैच 10 रावलपिंडी पिंडीज vs कराची किंग्स रावलपिंडी रात
3 अप्रैल मैच 11 मुल्तान सुल्तांस vs लाहौर कलंदर्स मुल्तान रात
4 अप्रैल मैच 12 रावलपिंडी पिंडीज vs इस्लामाबाद यूनाइटेड रावलपिंडी रात
5 अप्रैल मैच 13 मुल्तान सुल्तांस vs क्वेटा ग्लेडिएटर्स मुल्तान रात
6 अप्रैल मैच 14 मुल्तान सुल्तांस vs रावलपिंडी पिंडीज मुल्तान रात
8 अप्रैल मैच 15 हैदराबाद किंग्समैन vs पेशावर जालमी कराची रात
9 अप्रैल मैच 16 लाहौर कलंदर्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड फैसलाबाद दिन
9 अप्रैल मैच 17 कराची किंग्स vs पेशावर जालमी कराची रात
10 अप्रैल मैच 18 क्वेटा ग्लेडिएटर्स vs रावलपिंडी पिंडीज कराची रात
11 अप्रैल मैच 19 पेशावर जालमी vs लाहौर कलंदर्स फैसलाबाद दिन
11 अप्रैल मैच 20 कराची किंग्स vs हैदराबाद किंग्समैन कराची रात
12 अप्रैल मैच 21 हैदराबाद किंग्समैन vs इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची रात
13 अप्रैल मैच 22 पेशावर जालमी vs मुल्तान सुल्तांस फैसलाबाद रात
15 अप्रैल मैच 23 पेशावर जालमी vs क्वेटा ग्लेडिएटर्स फैसलाबाद रात
16 अप्रैल मैच 24 हैदराबाद किंग्समैन vs रावलपिंडी पिंडीज फैसलाबाद दिन
16 अप्रैल मैच 25 कराची किंग्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची रात
17 अप्रैल मैच 26 लाहौर कलंदर्स vs क्वेटा ग्लेडिएटर्स फैसलाबाद रात
18 अप्रैल मैच 27 लाहौर कलंदर्स vs रावलपिंडी पिंडीज फैसलाबाद रात
19 अप्रैल मैच 28 मुल्तान सुल्तांस vs कराची किंग्स लाहौर दिन
19 अप्रैल मैच 29 क्वेटा ग्लेडिएटर्स vs हैदराबाद किंग्समैन लाहौर रात
21 अप्रैल मैच 30 लाहौर कलंदर्स vs क्वेटा ग्लेडिएटर्स लाहौर दिन
21 अप्रैल मैच 31 रावलपिंडी पिंडीज vs मुल्तान सुल्तांस रावलपिंडी रात
22 अप्रैल मैच 32 कराची किंग्स vs हैदराबाद किंग्समैन लाहौर दिन
22 अप्रैल मैच 33 पेशावर जालमी vs मुल्तान सुल्तांस रावलपिंडी रात
23 अप्रैल मैच 34 रावलपिंडी पिंडीज vs इस्लामाबाद यूनाइटेड रावलपिंडी दिन
23 अप्रैल मैच 35 लाहौर कलंदर्स vs कराची किंग्स लाहौर रात
24 अप्रैल मैच 36 इस्लामाबाद यूनाइटेड vs पेशावर जालमी रावलपिंडी रात
25 अप्रैल मैच 37 क्वेटा ग्लेडिएटर्स vs कराची किंग्स लाहौर दिन
25 अप्रैल मैच 38 लाहौर कलंदर्स vs हैदराबाद किंग्समैन लाहौर रात
26 अप्रैल मैच 39 रावलपिंडी पिंडीज vs पेशावर जालमी रावलपिंडी दिन
26 अप्रैल मैच 40 इस्लामाबाद यूनाइटेड vs मुल्तान सुल्तांस रावलपिंडी रात

Playoffs

तारीख मैच विवरण स्थान समय
28 अप्रैल मैच 41 क्वालिफायर रावलपिंडी रात
29 अप्रैल मैच 42 एलिमिनेटर 1 लाहौर रात
1 मई मैच 43 एलिमिनेटर 2 लाहौर रात
3 मई मैच 44 फाइनल लाहौर रात

लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच ओपनिंग मुकाबला

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 पहला मैच लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच 26 मार्च 2026 को खेला जाएगा. यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा.

PSL के सभी टीमों की पूरी लिस्ट

लाहौर कलंदर्स, कराची किंग्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड, पेशावर जाल्मी, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, हैदराबाद ह्यूस्टन किंग्समेन, रावलपिंडी पिंडिज़, मुल्तान सुल्तान्स