PSL 2021: इस्लामाबाद को हराकर मुल्तान पहली बार फाइनल में
मुल्ताल सुल्तान्स ने पहली बार पीएसएल फाइनल में अपनी जगह पक्की की है.
Published On Jun 22, 2021, 05:09 PM IST
Last UpdatedJun 22, 2021, 05:09 PM IST
पीएसएल मैच- इस्लामाबाद यूनाइटेड vs मुल्तान सुल्तान्स @thePSLt20Twitter
यूएई में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के पहले प्लेऑफ में मुल्ताल सुल्तान्स ने दो बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड को हराकर पहली बार टूर्नामेंट फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. इस मैच में मुल्तान की टीम ने इस्लामाबाद को 31 रन के बड़े अंतर से मात दी. हालांकि इस्लामाबाद की टीम अभी खिताब की दौड़ से बाहर नहीं हुई है. उसके पास अभी दूसरे एलिमिनेटर में खेलने का मौका है. यहां उसका मुकाबला पेशावर जाल्मी से होगा.
पेशावर ने एलिमिनेटर में कराची किंग्स को 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की. मुल्तान के लिए शोएब मकसूद ने 59 और खुशदिल शाह ने 22 गेंद में 42 रन बनाए. मुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाए. इस्लामाबाद की टीम 19 ओवर में 149 रन पर आउट हो गई. सोहेल तनवीर ने 17 रन देकर 3 और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए.
तनवीर ने फॉर्म में चल रहे कोलिन मुनरो (0), उस्मान ख्वाजा (40 गेंद में 70 रन) और शाह को पवेलियन भेजा. दूसरे मैच में कराची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम के 53 रन की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए. तिसारा परेरा ने 18 गेंद में 37 रन की पारी खेली.
इसके जवाब में पेशावर के लिए हजरतुल्लाह जजाइ ने 38 गेंद में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 77 रन बनाए. उन्होंने कामरान अकमल के साथ 49 रन जोड़े. शोएब मलिक 19वें ओवर में 30 रन बनाकर आउट हो गए.