शाहिद आफरीदी की जगह कराची किंग्‍स के अध्‍यक्ष होंगे वसीम अकरम

अकरम ने साफ तौर पर कहा कि वह टी10 लीग के प्रतिभा तलाश निदेशक और मराठा अरेबियंस टीम के कोच बने रहेंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 16, 2018, 01:52 PM IST

Published On Nov 16, 2018, 01:52 PM IST

Last UpdatedNov 16, 2018, 01:52 PM IST

wasim-akram © AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व आक्रामक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी  ने पाकिस्तान सुपर लीग की कराची किंग्स टीम से नाता तोड़ लिया है।

आफरीदी की जगह उनके हमवतन पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम  ने ली है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आफरीदी कराची किंग्स टीम के अध्यक्ष थे और एक सत्र में उसके लिए खेले थे। उनकी रवानगी का कारण यह है कि टीम के मालिक सलमान इकबाल ने उनसे यूएई में होने वाली टी10 लीग से नहीं जुड़ने के लिए कहा था।

आफरीदी ने इसे मानने से इनकार करके कराची किंग्स टीम ही छोड़ दी। इसके बाद इकबाल ने वसीम अकरम से संपर्क किया जो पिछले सत्र में मुल्तान सुल्तांस टीम से जुड़े थे।

अकरम ने साफ तौर पर कहा कि वह टी10 लीग के प्रतिभा तलाश निदेशक और मराठा अरेबियंस टीम के कोच बने रहेंगे।

पाकिस्‍तान के महान तेज गेंदबाज अकरम इस समय पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड कमेटी के सदस्‍य हैं। उनके साथ इस कमेटी में चेयरमैन मोहसिन खान और पूर्व कप्‍तान मिसबाह उल हक भी शामिल हैं।

Editor's Pick