add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ये तो गजब हो गया... 40 रन नहीं बना सकी पूरी टीम, 232 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

पीटीवी के बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने नौ रन देकर छह विकेट झटककर इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाई

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 17, 2026 8:58 PM IST

क्रिकेट के खेल में रोजाना पुराने रिकॉर्ड टूटते रहते हैं और उनकी जगह नए रिकॉर्ड बनते हैं. वहीं कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी होते हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है. कराची में फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला. पाकिस्तान टीवी (पीटीवी) ने यहां चल रही प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर 232 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पीटीवी ने सुई नॉर्दर्न गैस के खिलाफ 40 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

232 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

पीटीवी ने यह मैच महज दो रन से जीता और 232 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले 1794 में लॉर्ड्स में ओल्डफील्ड टीम ने एमसीसी के खिलाफ 41 रन का बचाव करते हुए छह रन से जीत दर्ज की थी.

अली उस्मान ने नौ रन देकर चटकाए छह विकेट

शनिवार को पीटीवी के बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने नौ रन देकर छह विकेट झटककर इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाई जिससे सुई नॉर्दर्न की टीम महज 37 रन पर ढेर हो गई.

इस चार दिवसीय मैच में पीटीवी अपनी पहली पारी में सिर्फ 166 रन पर सिमट गई थी, इसके जवाब में सुई नॉर्दर्न ने 238 रन बनाकर 72 रन की बढ़त हासिल की. पीटीवी दूसरी पारी में केवल 111 रन ही बना सकी और उसकी कुल बढ़त 40 रन की थी, लग रहा था कि मैच उनके हाथ से निकल गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.