- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Punjab born Simi Singh in Ireland team for T20I against India
पंजाब में पैदा हुए सिमी सिंह भारत के खिलाफ खेलेंगे
सिमरनजीत सिंह को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम में जगह मिली है।
Published On Jun 24, 2018, 09:35 AM IST
Last UpdatedJun 24, 2018, 09:35 AM IST
डबलिन। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ दो टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए गैरी विल्सन की अगुआई में 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें पंजाब में पैदा हुए ऑफ स्पिनर सिमरनजीत ‘सिमी’ सिंह को भी जगह मिली है। सिमी सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था लेकिन इस मैच के अलावा उन्हें किसी अन्य बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला। वो अब तक सात वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-cricket-team-departs-for-uk-tour-on-saturday-721887″][/link-to-post]
पंजाब के खरड़ जिले के बथलाना गांवा में जन्हें सिमी ने वनडे में 8 जबकि टी20 में 6 विकेट चटकाए हैं। भारत के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए टीम में जोशुआ लिटल और एंडी मैकब्राइन की भी वापसी हुई है। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड में 2009 विश्व टी 20 के दौरान खेला था। भारत ने ये मैच 4.3 ओवर शेष रहते आठ विकेट से जीता था। जहीर खान ने इस मैच में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।
आयरलैंड की टीम इस प्रकार है: गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बिलबिर्नी , पीटर चेज , जार्ज डाकरेल जोशुआ लिटल , एंडी मैकब्रायन , केविन ओब्रायन , विलियम पोर्टरफील्ड , स्टुअर्ट पायंटर , बायड रैनकिन , जेम्स शेनन , सिमी सिंह , पाल स्टर्लिंग और स्टुअर्ट थाम्पसन।