साईराज बहुतुले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईपीएल में इस टीम ने बनाया स्पिन बॉलिंग कोच

भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 52 साल के बहुतुले सुनील जोशी की जगह लेंगे जो 2023 से यह भूमिका निभा रहे थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 23, 2025, 03:59 PM IST

Published On Oct 23, 2025, 03:59 PM IST

Last UpdatedOct 23, 2025, 03:59 PM IST

Sairaj Bahutule

Sairaj Bahutule

Sairaj Bahutule Spin bowling coach of Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग टीम पंजाब किंग्स ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को लीग के अगले सत्र के लिए अपना नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 52 साल के बहुतुले सुनील जोशी की जगह लेंगे जो 2023 से यह भूमिका निभा रहे थे. पंजाब किंग्स की टीम पिछले सत्र में उप विजेता रही थी

बहुतुले प्रथम श्रेणी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और बेहद सम्मानित कोच हैं. इससे पहले बहुतुले केरल, गुजरात, विदर्भ और बंगाल जैसी घरेलू टीम के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साईराज बहुतुले का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं: पंजाब किंग्स सीईओ

पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने बहुतुले का स्वागत करते हुए कहा, हम सालों से पंजाब किंग्स के प्रति समर्पित सेवा और योगदान के लिए सुनील जोशी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, आगे बढ़ते हुए हम अपने कोचिंग स्टाफ में साईराज बहुतुले का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं. उन्होंने आगे कहा कि साईराज की खेल की गहरी समझ, खासकर घरेलू गेंदबाजों को तैयार करने और रणनीति बनाने का उनका व्यापक अनुभव, हमारी टीम के लिए अमूल्य होगा, उनकी विशेषज्ञता आने वाले सीज़न के लिए एक मज़बूत और एकजुट गेंदबाजी इकाई बनाने के हमारे दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह मेल खाती है.

मैं इस टीम में अपार संभावनाएं देख सकता हूं: बहुतुले

वहीं बहुतुले ने फ्रैंचाइज़ी में शामिल होने को लेकर अपनी उत्सुकता भी साझा की. उन्होंने कहा कि मैं आगामी आईपीएल सीज़न के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में पंजाब किंग्स से जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, यह एक अलग तरह का क्रिकेट खेलने वाली टीम है, और मैं इसमें अपार संभावनाएं देख सकता हूं. उन्होंने कहा कि उनके पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मैं उनके साथ मिलकर उनके कौशल को निखारने और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं.

Editor's Pick