• Home
  • News
  • Punjab Kings IPL 2026 Full Schedule match list and Fixture timing venue home-away matches results

IPL 2026 PBKS Full Schedule: इस बार आखिरी पड़ाव पार करना चाहेगी श्रेयस अय्यर की टीम, देखें पूरा शेड्यूल

IPL 2026 Punjab Kings Full Schedule: पंजाब किंग्स की टीम का पूरा शेड्यूल देखें. पिछली बार की उपविजेता टीम इस बार कब और कहां खेलेगी अपने मुकाबले.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 27, 2026, 09:05 AM IST

Published On Mar 27, 2026, 09:05 AM IST

Last UpdatedMar 27, 2026, 09:05 AM IST

punjab kings full schedule ipl 2026

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 Punjab Kings Full Schedule : श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम पिछली बार खिताब जीतने से चूक गई थी. टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था और फाइनल में जगह बनाई थी. और इस बार रिकी पोंटिंग (कोच) और अय्यर चाहेंगे कि वह आखिरी पड़ाव जरूर पार हो जाए. टीम का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा. यह मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार, 26 मार्च को फैंस का इंतजार खत्म करते हुए आईपीएल का बचा हुआ शेड्यूल भी जारी कर दिया. इससे पहले बोर्ड की ओर से सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था. अब बोर्ड ने लीग के बचे हुए मैचों का भी शेड़्यूल कर दिया है. हालांकि प्लेऑफ के मुकाबलों के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंजाब किंग्स लगातार तीन मैच अपने इसी दूसरे घरेलू मैदान पर खेलेगी. पंजाब किंग्स अपने सात में से चार घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेलेगी.

पंजाब किंग्स के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मेल है. टीम के पास ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी काफी संख्या में हैं. और रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली यह टीम कागजों पर काफी मजबूत नजर आती है. टीम के पास प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, नेहाल वढ़ेरा जैसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं जो धमाकेदार खेल दिखा सकते हैं.

पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 31 मार्च मंगलवार पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
2 3 अप्रैल शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
3 6 अप्रैल सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
4 11 अप्रैल शनिवार पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद न्यू चंडीगढ़ दोपहर 3:30 बजे
5 16 अप्रैल गुरुवार मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुंबई शाम 7:30 बजे
6 19 अप्रैल रविवार पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
7 25 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स दिल्ली दोपहर 3:30 बजे
8 28 अप्रैल मंगलवार पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स न्यू चंडीगढ़ शाम 7:30 बजे
9 3 मई रविवार गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
10 6 मई बुधवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
11 11 मई सोमवार पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला शाम 7:30 बजे
12 14 मई गुरुवार पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस धर्मशाला शाम 7:30 बजे
13 17 मई रविवार पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला दोपहर 3:30 बजे
14 23 मई शनिवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स लखनऊ शाम 7:30 बजे

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, यश ठाकुर। विशाक विजयकुमार, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, विशाल निषाद

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – RCB का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick