• Home
  • News
  • Punjab Kings release Glenn Maxwell Aaron Hardie Kuldeep Sen and Vishnu Vinod ahead of IPL mini auction

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने चार खिलाड़ियों को किया रिलीज, स्टार ऑलराउंडर को भी किया बाहर

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में सात मैचों में 48 रन ही बना सके और चार ही विकेट चटकाए. ऊंगली की चोट के कारण वह बाकी मैच नहीं खेल सके

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 14, 2025, 10:56 PM IST

Published On Nov 14, 2025, 10:56 PM IST

Last UpdatedNov 14, 2025, 10:56 PM IST

Punjab Kings

Punjab Kings

Punjab Kings Release Glenn Maxwell: पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल और आरोन हार्डी के साथ भारत के घरेलू क्रिकेटरों कुलदीप सेन और विष्णु विनोद को अगले महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की मिनी नीलामी से पहले रिलीज कर दिया.

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में सात मैचों में 48 रन ही बना सके और चार ही विकेट चटकाए. ऊंगली की चोट के कारण वह बाकी मैच नहीं खेल सके, उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवेन ने ली. वहीं आरोन हार्डी एक भी मैच नहीं खेल पाए जिन्हें सवा करोड़ रूपये में खरीदा गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

16 दिसंबर को अबुधाबी में होगी मिनी नीलामी

आईपीएल की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगी. दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज सेन और विकेटकीपर विनोद इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेल सके.

आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल ने किया निराश

ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, मगर आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 48 रन बनाए और 4 विकेट लिए. वह बल्ले और गेंद दोनों से ही टीम को ज़्यादा योगदान नहीं दे पाए, और चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए. बाद में उन्हें चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया.

आईपीएल 2026 के लिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची शनिवार को जारी होनी है. इससे पहले ट्रेड के जरिए कई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है. शार्दुल ठाकुर लखनऊ सुपरजायंट्स और शेरफेन रदरफोर्ड पिछले सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. इसके अलावा लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में मोहम्मद शमी की एंट्री हो सकती है. मोहम्मद शमी पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे.

Editor's Pick