गेल के विस्‍फोटक अर्धशतक से पंजाब ने राजस्‍थान के समक्ष रखा 185 रन का लक्ष्‍य

राजस्‍थान ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्‍लेबाजी करने के लिए बुलाया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 25, 2019, 09:45 PM IST

Published On Mar 25, 2019, 09:45 PM IST

Last UpdatedMar 25, 2019, 09:45 PM IST

Chris Gayle @ AFP

Chris Gayle @ AFP

इंडियन टी20 लीग के चौथे मुकाबले में वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल 79(47) की अर्धशतकीय पारी की मदद से पंजाब ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 184/4 रन बनाए। गेल के अलावा युवा बल्‍लेबाज सरफराज खान ने भी 29 गेंद पर 46* रन का योगदान दिया।

पढ़े:- लसिथ मलिंगा मुंबई के लिए दो मैच खेल सकते हैं: रिपोर्ट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजस्‍थान ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्‍लेबाजी करने के लिए बुलाया। पंजाब की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। सलामी बल्‍लेबाज केएल राहुल महज 4 रन बनाकर धवल कुलकर्णी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। जिसके बाद क्रिस गेल 79(47) ने तीसरे नंबर पर खेलने आए मयंक अग्रवाल 22(24) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी बनी। नौवें ओवर में मयंक को कृष्‍णप्‍पा गौतम ने आउट किया।

गेल ने दूसरे छोर पर मोर्चा संभाले रखा। उन्‍होंने जिसके बाद सरफराज खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने 16वां ओवर बेन स्‍टोक्‍स को दिया। गेल ने स्‍टोक्‍स के ओवर की जमकर धुनाई की। ओवर में एक छक्‍का और तीन चौके लगाने के बाद गेल पांचवी गेंद पर एक और छक्‍का लगाने के प्रयास में राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट हो गए। गेल ने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्‍के लगाए।

पढ़ें: हमें निश्चित करना होगा कि रिषभ पंत के खिलाफ ओवरप्लान ना करें

गेल के आउट होने के बाद पंजाब की रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। जिस समय गेल आउट हुए पंजाब का स्‍कोर 15.5 ओवर में 144/3 था। गेल के आउट होने के बाद सरफराज खान और निकोलस पूरन ने मोर्चा संभाला। 20वें ओवर में टीम के 167 के स्‍कोर पर पूरन आउट हुए। सरफराज ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्‍का लगाया। पंजाब ने आखिरी ओवर में 17 रन बटोर टीम के स्‍कोर को 184 तक पहुंचाया। बेन स्‍टोक्‍स ने सर्वाधिक दो विकेट निकाले।

Editor's Pick