- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Quadrangular Series : Travis Head, Khaya Zondo hit centuries, Australia A beat South Africa A by 32 runs
कप्तान ट्रेविस हेड की शतकीय पारी पड़ी खाया जोंडो पर भारी
ऑस्ट्रेलिया ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को 32 रन से हरा दिया।
Published On Aug 25, 2018, 05:34 PM IST
Last UpdatedAug 25, 2018, 05:34 PM IST
Travis Head © Getty Images
कप्तान ट्रेविस हेड (110) की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए ने चतुष्कोणीय सीरीज के तहत खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ए टीम को 32 रन से हरा दिया। हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
ऑस्ट्रेलिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 322 रन बनाए। हेड के शतक के अलावा मार्नस लाबुचेंग ने 65 रन की पारी खेली जबकि डीआर्सी शोर्ट ने 56 गेंदों पर 49 रन बनाए। मैट रेनशॉ 42 रन पर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से मगाला ने 2 जबकि हैंड्रिक्स और बर्ग ने एक-एक विकेट लिया।
323 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ए ने शुरुआत अच्छी की लेकिन वो 48.4 ओवर में 290 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से एर्वी और क्लोएट ने पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की।
कप्तान खाया जोंडो ने 104 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। ओपनर क्लोएट ने 49 गेंदों पर 50 रन बनाए। एर्वी 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से स्वेप्सन ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
ट्रेविस हेड ने शतक बनाने के बाद गेंदबाजी में भी जमकर हाथ दिखाए। उन्होंने 5 ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।