- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Quadrangular under 19 series divyash saxena hits century yashasvi jaiswal hits half century india u 19 beat zimbabwe u 19 by 89 runs 3900099
दिव्यांश के शतक और यशस्वी के अर्धशतक के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 89 रन से रौंदा
टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 टीम को हराया था
Published On Jan 05, 2020, 10:51 PM IST
Last UpdatedJan 05, 2020, 10:51 PM IST
सलामी बल्लेबाज दिव्यांश सक्सेना (नाबाद 128) की शतकीय पारी और यशस्वी जायसवाल (78) के अर्धशतक के दम पर इंडिया अंडर-19 टीम ने चतुष्कोणीय अंडर-19 सीरीज के तहत रविवार को खेले गए मैच में जिम्बाब्वे को 89 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की.
INDvSL, 1st T20: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-श्रीलंका मैच
भारत की ओर से रखे गए 302 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 1 गेंद बाकी रहते 212 रन पर ढेर हो गई. जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान डियोन मायर्स ने 108 गेंदों पर 9 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली.
ओपनर वेस्ले मधेवेरे ने 34 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. भारत की ओर से सुशांत मिश्रा और शुभांग हेगड़े ने सबसे अधिक 3-3 विकेट चटकाए जबकि तिलक वर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए. रवि बिश्नोई और विद्याधर पाटिल के खाते में एक-एक विकेट गया.
इससे पहले भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश ने प्रियम गर्ग के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़ डाले.
7 छक्कों की मदद से तूफानी पारी खेल इस कंगारू बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए बजाई खतरे की घंटी
दिव्यांश ने अपनी शतकीय पारी में 137 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया जबकि जायसवाल ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 86 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के जड़े.
कुमार कुशाग्र ने 51 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 47 रन की पारी खेली जबकि सुशांत रावत ने 16 वहीं तिलक ने 10 रन का योगदान दिया. हेगड़े 9 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी.