add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दूसरे टेस्ट के लिये क्विंटन डीकॉक और क्रिस मोरिस साउथ अफ्रीका टीम में शामिल

पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए डेल स्टेन की जगह लेंगे क्रिस मोरिस

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 30, 2015 6:17 PM IST

क्विंटन डीकॉक लगभग 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करेंगे © Getty Images
क्विंटन डीकॉक लगभग 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करेंगे © Getty Images

पहले टेस्ट हार का सामना करने वाली साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरे टेस्ट के लिये टीम का ऐलान कर दिया है। केपटाउन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को टीम में वापस बुलाया गया है। जबकि पहले टेस्ट के दौरान चोटिल होने वाले तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जगह क्रिस मोरिस को टीम में शामिल किया गया है। 2 जनवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट में मेजबान साउथ अफ्रीका जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी। डेल स्टेन की जगह शामिल क्रिस मोरिस के शामिल होने से टीम के आक्रमण को धार मिलेगी। ALSO READ: डरबन टेस्ट में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 241 रनों से हराया

टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को शामिल कर ए बी डीविलियर्स को विकेटकीपिंग की भूमिका से मुक्त करते हुए, उनको बल्लेबाजी पर फोकस करने का मौका दिया है। बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग की दोहरी भूमिका निभा रहे डीविलियर्स ने पहले टेस्ट में 49 और 37 रन बनाए। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को चारो खाने चित करते हुए 241 रन की बड़ी जीत हासिल की। इंग्लैंड ने नंबर वन टेस्ट टीम को पहले दिन से खेल के हर विभाग में पछाड़ते हुए ये जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका टीम डरबन में अपने खराब प्रदर्शन से आगे नहीं बढ़ पाई। डरबन में खेले गए पिछले 6 टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका की ये 5वीं हार है। जबकि मेहमान इंग्लैंड 1928 के बाद से डरबन में कोई टेस्ट नहीं हारी। ALSO READ: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम में क्विंटन डीकॉक और क्रिस मोरिस के शामिल होने से टीम में संतुलन आएगा और मेजबान साउथ अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करने का प्रयास करेगी।
लेकिन पहले टेस्ट में जीत हासिल करने वाली इंग्लैंड की टीम भी दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सीरीज में अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी। ALSO READ: कोरी एंडरसन और ग्रांट इलियट की न्यूजीलैंड टी-20 टीम में वापसी