डी कॉक ने शतकीय पारी से तोड़े कई रिकॉर्ड्स, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के 270 रन के टारगेट को 40.1 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. डी कॉक 123 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 06, 2025, 11:16 PM IST

Published On Nov 06, 2025, 11:16 PM IST

Last UpdatedNov 06, 2025, 11:16 PM IST

Quinton de Kock Century

Quinton de Kock Century

PAK VS SA 2nd ODI: क्विंटन डी कॉक के धमाकेदार शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 270 रन का लक्ष्य रखा था, साउथ अफ्रीका ने 40.1 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. सीरीज का तीसरा मैच 08 नवंबर को खेला जाएगा.

क्विंटन डी कॉक ने 119 गेंद में नाबाद 123 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए. उनके वनडे करियर का यह 22वां शतक है. डी कॉक के अलावा टोनी डी जॉर्जी ने 63 गेंद में 76 रन (नौ चौके, तीन छक्के) बनाए. क्विंटन डी कॉक ने इस पारी के कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एशिया में किसी मेहमान बल्लेबाज की तरफ से सर्वाधिक वनडे शतक:

10 – एबी डिविलियर्स (43 पारी)
9 – क्विंटन डी कॉक (37 पारी)*
8 – क्रिस गेल (60 पारी)
7 – शाई होप (31 पारी)

साउथ अफ्रीका के लिए वनडे में सर्वाधिक शतक:

27 – हाशिम अमला
25 – एबी डिविलियर्स
22 – क्विंटन डी कॉक*
21 – हर्शल गिब्स
17 – जैक्स कैलिस

सबसे कम पारियों में 22 वनडे शतक:

126 – हाशिम अमला
143 – विराट कोहली
153 – डेविड वार्नर
157 – क्विंटन डी कॉक*
186 – एबी डिविलियर्स
188 – रोहित शर्मा

वनडे में साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

128 – एबी डिविलियर्स, जोहान्सबर्ग, 2013
124 – डेरिल कलिनन, नैरोबी, 1996
123* – रस्सी वैन डेर डूसन, सेंचुरियन, 2021
123* – क्विंटन डी कॉक, फैसलाबाद, 2025

इसके अलावा इस मैच में क्विंटन डी कॉक और टोनी डी ज़ोरज़ी के बीच 153 रनों की साझेदारी हुई. पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पाकिस्तान में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है, इससे पहले 2007 में मुल्तान में शॉन पोलक और ग्रीम स्मिथ के बीच 159 रनों की साझेदारी बनी थी.

270 रन का टारगेट 2023 विश्व कप में चेन्नई में 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के बाद, साउथ अफ्रीका की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सफलतापूर्वक हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने 11 छक्के लगाए. यह एक वनडे पारी में पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका की तरफ से लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं. लुहान प्रिटोरियस (46 रन) ने एक. डी कॉक ने सात और टोनी डी जार्जी ने तीन छक्के लगाए.

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब, सलमान आगा और मोहम्मद नवाज ने जड़ा अर्धशतक

इससे पहले फैसलाबाद में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने सैम अयूब के 53 रन, सलमान आगा के 69 रन और मोहम्मद नवाज के 59 रन की मदद से 50 ओवर में नौ विकेट पर 269 रन बनाए. बाबर आजम (11), मोहम्मद रिजवान (04) और फखर जमान (00) पूरी तरह फ्लॉप रहे. हुसैन तलत ने 10 रन और फहीम अशरफ ने 28 रन का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

Editor's Pick