IPL 2026: डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, टूट गया धोनी का रिकॉर्ड
डी कॉक ने 53 बॉल में अपना शतक पूरा किया. यह उनका तीसरा आईपीएल शतक है.
Published On Apr 16, 2026, 09:16 PM IST
Last UpdatedApr 16, 2026, 09:16 PM IST
De Kock Century
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के ओपनर क्विंटन डी कॉक ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. आईपीएल 2026 में पहला मैच खेल रहे डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा. यह इस सीजन का दूसरा शतक और डी कॉक का तीसरा शतक है. वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डी कॉक का यह पहला शतक है.
डी कॉक ने 53 बॉल में अपना शतक पूरा किया. यह उनका तीसरा आईपीएल शतक है. इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया था. डी कॉक ने 60 बॉल में 112 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में आठ चौके और सात छक्के शामिल थे. 2014 में मोहाली में लेंडल सिमंस के 100* (61) के बाद IPL में PBKS के खिलाफ MI के किसी बल्लेबाज की तरफ से बनाया गया यह दूसरा शतक है
डी कॉक ने नमन धीर (50) के साथ 122 रन की साझेदारी की, जिससे मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बनाए.
आईपीएल में डी कॉक का शतक
108 (51), DD बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016
140* (70), LSG बनाम KKR, DY Patil, 2022
101* (53), MI बनाम PBKS, Wankhede, 2026
डी कॉक ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
डी कॉक ने इस पारी के साथ एमएस धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला. वह आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 25 बार यह कारनामा किया है. धोनी ने बतौर विकेटकीपर आईपीएल में 24 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है.
आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
31- केएल राहुल
25 – क्विंटन डी कॉक*
24 – एमएस धोनी
21- दिनेश कार्तिक
21-ऋषभ पंत
20- संजू सैमसन