Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 6, 2025 4:05 PM IST

Quinton De Kock Century: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का बल्ला भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में जमकर बोला. क्विंटन डी कॉक ने शनिवार को विशाखापट्टनम में भारत में खिलाफ सातवां शतक लगाया. डी कॉक ने इस शतक से एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा, वहीं सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा के खास क्लब में एंट्री भी ले ली है.
डी कॉक ने भारत के खिलाफ मुकाबले में 89 गेंद में 106 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 08 चौके और 06 छक्के लगाए.
डी कॉक ने विशाखापट्टनम में 80 गेंद में अपना शतक पूरा किया. एक नियमित विकेटकीपर के तौर पर अब डी कॉक अब संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कुमार संगकारा की बराबरी कर ली है.
23 – कुमार संगकारा
23 – क्विंटन डी कॉक
19 – शाई होप
16 – एडम गिलक्रिस्ट
11 – जोस बटलर
10 – एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी
क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ सातवां शतक लगाया. डी कॉक भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं. सनथ जयसूर्या के नाम भी भारत के खिलाफ वनडे में सात शतक था.
7 – क्विंटन डी कॉक (23 पारी)
7 – सनथ जयसूर्या (85 पारी)
6 – एबी डिविलियर्स (32 पारी)
6 – रिकी पोंटिंग (59 पारी)
6 – कुमार संगकारा (71 पारी)
डी कॉक का विदेशी धरती (एक देश में) पर सातवां शतक है. किसी विदेशी धरती पर (एक देश में) सर्वाधिक वनडे शतक लगाने के मामले में डी कॉक ने सचिन और रोहित के क्लब में एंट्री ली है. सचिन तेंदुलकर ने संयुक्त अरब अमीरात में सात और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में सात शतक लगाए हैं. डी कॉक ने डिविलियर्स की बराबरी कर ली. डिविलियर्स ने भी भारत में सात शतक लगाए थे.
07 – सचिन तेंदुलकर, संयुक्त अरब अमीरात में
07 – सईद अनवर, संयुक्त अरब अमीरात में
07 – एबी डिविलियर्स, भारत में
07 – रोहित शर्मा, इंग्लैंड में
07 – क्विंटन डी कॉक, भारत में
डी कॉक नियमित विकेटकीपर के तौर पर एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. डी कॉक का यह सातवां शतक है, उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम छह- छह शतक है.
7 – क्विंटन डी कॉक बनाम भारत
6 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम श्रीलंका
6 – कुमार संगकारा बनाम भारत
5 – कुमार संगकारा बनाम बांग्लादेश
4 – क्विंटन डी कॉक बनाम श्रीलंका
4 – कुमार संगकारा बनाम इंग्लैंड
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
