- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Quinton de Kock declines to accept south africa’s test team captaincy
क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम की कमान संभालने से किया साफ इनकार, बताई वजह
साल की शुरुआत में ही फाफ डु प्लेसिस को हटाकर क्विंटन डी कॉक को सीमित ओवरों के क्रिकेट में कप्तान बनाया गया है
Published On Jul 06, 2020, 02:48 PM IST
Last UpdatedJul 06, 2020, 02:48 PM IST
quinton de kock @ Twitter
दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि पारंपरिक प्रारूप में टीम की अगुआई करने का अतिरिक्त दबाव ‘काफी अधिक तनाव वाला’ होगा।
डिकॉक (Quinton de Kock) को इस साल जनवरी में फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) की जगह दक्षिण अफ्रीका की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने अप्रैल में घोषणा कर दी थी कि उन्हें टेस्ट कप्तानी नहीं सौंपी जाएगी।
वार्न से विवाद पर स्टीव वॉ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस मैच में हारते तो काट दी जाती मेरी गर्दन
डिकॉक ने कहा कि इस संबंध में उनकी कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) के साथ भी चर्चा हुई है। उन्होंने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘मेरी और बाउचर की अनौपचारिक बातचीत हुई और मैंने उनसे कहा कि देखिए, मुझे नहीं पता कि टेस्ट कप्तान बनकर भी मुझे कैसा लगता है। सच्चाई यह है कि मेरे लिए इसका सामना करना आसान नहीं होगा। मुझे यह पता है और मैं इसे महसूस करता हूं। मुझे यह सारा तनाव नहीं चाहिए।’’
डिकॉक ने कहा, ‘‘मुझे अपने कंधों पर यह दबाव नहीं चाहिए। मैं टेस्ट क्रिकेट में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करना चाहता हूं और इसलिए मुझे अतिरिक्त दबाव नहीं चाहिए।’’
राहुल द्रविड़ को मिला था टीम इंडिया का कोच बनने का मौका लेकिन….
मार्च में कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट के निलंबित होने के बाद से डिकॉक ने तीन महीने से अधिक समय से नेट अभ्यास नहीं किया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि ‘गंभीर क्रिकेट’ शुरू होने पर ही वह नेट अभ्यास करेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) को हालांकि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग शुरू करने के लिए देश के खेल मंत्रालय की स्वीकृति मिल गई है।
‘‘मैंने ट्रेनिंग नहीं की है। बेशक मैंने फिटनेस बरकरार रखी है। मैंने जिम में ट्रेनिंग की है लेकिन नेट पर अभ्यास नहीं किया।’’