खिलाड़ियों का पिछले मैच की गलतियां सुधारना सकारात्मक: क्विंटन डी कॉक

बैंगलुरू टी20 में भारत को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने टी20 सीरीज 1-1 से बराबर की।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 23, 2019, 08:50 AM IST

Published On Sep 23, 2019, 08:50 AM IST

Last UpdatedSep 23, 2019, 08:50 AM IST

क्विंटन डी कॉक (IANS, Quinton de Kock IANS

क्विंटन डी कॉक (IANS)

मोहाली में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम ने बैंगलुरू में जबरदस्त वापसी कर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज ड्रॉ कराई। दूसरे टी20 मैच में गेंदबाजी प्रोटियाज टीम की कमजोरी लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में मेहमान टीम ने इसे सुधारा और 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। कप्तान क्विंटन डी कॉक ने प्रदर्शन में सुधार के लिए खिलाड़ियों की तारीफ हो चुकी है।

मैच के बाद कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी को साधारण रखा और सही लेंथ पर गेंद की। बेयूरन आया और अच्छी गेंदबाजी की, उसने आज हालात को अच्छे से पढ़ा। हमने पिछले मैच के एक-दो गलतियों को जल्दी सुधार लिया, उनके लिए इस (गलतियों) पर इतनी जल्दी काम करना सकारात्मक है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को 134 के स्कोर पर ढेर करने के बाद कप्तान डी कॉक ने बल्लेबाजी का नेतृत्व किया। उन्होंने 52 गेंदो पर नाबाद 79 रन बनाए और मात्र एक विकेट खोकर 16.5 ओवर में मैच खत्म किया। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

द.अफ्रीका से करारी हार के बावजूद विराट ने क्‍यों कहा- ‘यही वो चीज है जो हम चाहते थे’

बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा डी कॉक ने फील्डर्स की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “तीव्रता और क्षेत्ररक्षण भी ऐसे दो हिस्से थे भी जिन्होंने मुझे वास्तव में प्रभावित किया। जब तक लड़के (जीत के लिए) भूखे हैं, तब तक मैं पूरी तरह से खुश हूं।”

प्लेयर ऑफ द मैच रहे बेयूरन हेंड्रिक्स ने कहा, “ये उन दिनों में से एक था जहां पर सारी चीजें मेरे पक्ष में काम कर रही थीं, इसलिए मैंने अपने मौके का अच्छी तरह से इस्तेमाल किया। इस प्रदर्शन के पीछे काफी कड़ी मेहनत लगी, इसलिए उससे खुश हूं। आमतौर पर मैं वार्मअप करते समय पिच को नहीं देखता हूं। निरंतरता अहम होती है।”

Editor's Pick