- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Quinton de Kock new Milestones in T20I Cricket with century against West Indies
06 चौके, 10 छक्के, डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, खास लिस्ट में बनाई जगह
क्विंटन डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 49 बॉल में 115 रन की पारी खेली. इस पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने हाईस्कोरिंग मैच में जीत हासिल की.
Published On Jan 30, 2026, 04:53 PM IST
Last UpdatedJan 30, 2026, 04:53 PM IST
Quinton De Kock
Quinton de Kock Records: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में धमाकेदार शतक जड़ा. उन्होंने इस पारी के साथ बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. डी कॉक ने इस पारी में चौके और छक्के की बरसात कर दी.
डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 49 बॉल में 115 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने छह चौके और 10 छक्के लगाए. उनकी इस पारी से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के 222 रन के टारगेट को सिर्फ 17.3 ओवर में हासिल कर लिया.
डी कॉक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इस इनिंग के साथ डी कॉक ने टी20 फॉर्मेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए, इस मुकाम को हासिल करने वाले वह साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले फाफ डु प्लेसिस ने ही सिर्फ यह कारनामा किया है.
क्विंटन डी कॉक ने अपनी 115 रनों की पारी में 10 छक्के लगाए. यह साउथ अफ्रीका के लिए एक पारी में किसी भी बल्लेबाज की तरफ से लगाए गए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स है. रीजा हेंड्रिक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 2024 में खेले गए मैच में 10 छक्के लगाए थे. साउथ अफ्रीका के लिए रिचर्ड लेवी के नाम एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड था, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2012 में 13 सिक्स लगाए थे.
विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक ही मैदान पर दो टी20 शतक लगाने के कॉलिन मुनरो के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. डी कॉक ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दो शतक लगाए, जबकि न्यूजीलैंड के मुनरो ने बे-ओवल में दो शतक लगाए थे.
साउथ अफ्रीका ने चेज किया दूसरा सबसे बड़ा टारगेट
222 रन के विशाल टारगेट को साउथ अफ्रीका ने महज 17.3 ओवर में ही चेज कर डाला. यह T20I क्रिकेट के इतिहास में उनका 200 से अधिक रनों का चेज किया गया अब तक का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है. साउथ अफ्रीका ने नाम टी-20 इंटरनेशनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 259 रन चेज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. क्विंटन डी कॉक ने उस मैच में 43 गेंदों पर शतक (100) लगाया था.