भारत के खिलाफ सीरीज से पहले डीकॉक ने साथी खिलाड़ियों को चेताया

बोले-भारत दौरे पर बदतर स्थिति का सामना करने के लिए भी हमें तैयार रहना होगा

Edited By : Press Trust of India |Sep 05, 2019, 11:47 PM IST

Published On Sep 05, 2019, 11:47 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2019, 11:47 PM IST

Quinton de Kock

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक नहीं चाहते कि उनकी टीम स्पिन के संभावित खतरे को लेकर अपनी नींद उड़ाए लेकिन उन्होंने खिलाड़ियों को चेताया कि इस महीने शुरू होने वाले भारत दौरे के दौरान ‘बदतर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार’ रहें।

पढ़ें: जम्मू कश्मीर की टीम वडोदरा में शुरू करेगी अभ्यास शिविर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने भारत दौरे की शुरुआत 15 सितंबर को धर्मशाला में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ करेगी।

टी20 श्रृंखला के बाद तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी जिसका पहला मैच दो अक्टूबर को विशाखापत्तनम में शुरू होगा।

फाफ डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में टी20 टीम की अगुआई करने वाले डिकॉक ने कहा, ‘अपनी तरफ से हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हम बदतर स्थिति के लिए तैयार रहें।’

उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि हमें वहां क्या मिलने वाला है। मुझे नहीं लगता कि टी20 में काफी स्पिन होगी क्योंकि आईपीएल में वे काफी अच्छे विकेट तैयार करते हैं।’

पढ़ें: भिमन्यु ईश्वरन के शतक से इंडिया रेड का पलड़ा भारी

डिकॉक ने कहा, ‘लेकिन टेस्ट मैचों में कहानी अलग होती है और हो सकता है कि पहले दिन से ही स्पिन देखने को मिले।’

भारत के पिछले दौरे पर दक्षिण अफ्रीका को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

डिकॉक ने कहा, ‘पिछली बार जब हम वहां गए थे तो खिलाड़ियों ने उस तरह के विकेट की उम्मीद नहीं की थी लेकिन इस बार हमारे दिमाग में यह बात है।’

Editor's Pick