add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अश्विन को मिली एक और बड़ी जिम्‍मेदारी, अब इस टीम की भी कप्‍तानी करेंगे अश्विन

चार से आठ मार्च केे बीच होने वाली देवधर ट्राफी में अश्विन को मिली इंडिया ए टीम की कप्‍तानी

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - February 28, 2018 11:51 AM IST

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्‍सा रह चुके तमिलनाडु के गेंदबाज आर. अश्विन को हाल ही में किंग्‍स इलेवन पंजाब ने कंप्‍तानी सौंपी है। आईपीएल से पहले पहले ही मार्च में होने वाली देवधर ट्राफी के लिए भी अश्विन को कप्‍तान धोषित कर दिया गया है। स्पिन गेंदबाजी अश्विन को पंजाब की टीम ने आइपीएल के 11वें सीजन के लिए 7.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। टीम में युवराज सिंह जैैैैसे सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद अश्विन को कप्‍तानी की कमान सौंपी गई।

अश्विन देवधर ट्राफी में इंडिया ए टीम के कप्‍तान होंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को इंडिया बी टीम का कप्‍तान बनाया गया है। मौजूदा समय में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चेहल शानदार स्पिन गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसके कारण अश्विन का वनडे टीम से पत्‍ता कट गया है। अंतरराष्‍ट्रीय टीम से बाहर होने के बावजूद राज्‍य स्‍तर के टूर्नामेंट में अश्विन को लगातार बड़ी जिम्‍मेदारियां मिल रही हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/at-just-19-rashid-khan-set-to-become-youngest-captain-in-international-cricket-689085″][/link-to-post]

अश्विन ने अपना आखिरी वनडे मैच जुलाई 2017 में खेला था। न्‍यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा, ‘‘आईपीएल टूर्नामेंट को मै अंतरराष्‍ट्रीय टीम में वापसी करने के तौर पर नहीं नहीं देखता। हर साल की तरह ही इस बार भी मै पहले जैसी मानसिकता के साथ ही आईपीएल खेलने उतरुंगा। मुझपर इस सीजन में कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी है। मेरा पूरा फोकस इसी ओर है।’’

इंडिया ए टीम में जिन खिलाडि़यों को शामिल किया गया है उसमें विश्‍वकप में अंडर-19 टीम के कप्‍तान रहे पृथ्वी शाह और शुभमान गिल शामिल हैं। विजय हजारे चैंपियन कर्नाटक की अगुवाई करूण नायर करेंगे। करुण नायर को एक और बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है। वह रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ 14 से 18 मार्च के बीच होने वाले ईरानी कप के लिये शेष भारत टीम की अगुवाई करेंगे।