कुलदीप को तरजीह मिलने पर बोले सौरव, अश्विन ने किया है खुद को साबित

भारत और इंग्‍लैंड को एक अगस्‍त से पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत करनी है।

Edited By : Sandeep Gupta |Jul 25, 2018, 05:05 PM IST

Published On Jul 25, 2018, 05:05 PM IST

Last UpdatedJul 25, 2018, 05:05 PM IST

Ravichandran Ashwin with Kuldeep Yadav (File Photo) © AFP

कुलदीप यादव ने इंग्‍लैंड की जमीं पर सीमित ओवरों के क्रिकेट में जिस तरह से गेंदबाजी की उसे देखते हुए सभी हैरान हैं। दो वनडे में कुलदीप ने नौ विकेट निकाले। टी-20 में भी इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज कुलदीप के आगे पानी भरते नजर आए। कुलदीप को शानदार गेंदबाजी का इनाम टेस्‍ट के लिए 18 सदस्‍यीय दल में जगह मिलने के रूप में मिला।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/i-was-hoping-to-be-picked-in-the-india-a-squads-manoj-tiwary-729128″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी रैंकिंग में टॉप पांच में हैं अश्विन, जडेजा

भारत के पास टेस्‍ट क्रिकेट में पहले ही रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रूप में विश्‍व स्‍तरीय गेंदबाज हैं। आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में जडेजा तीसरे और अश्विन पांचवें नंबर पर हैं। मांग उठ रही है कि कुलदीप को पहले टेस्‍ट से ही टीम में जगह दी जानी चाहिए। कप्‍तान विराट कोहली की समस्‍या ये है कि कुलदीप को अश्विन और जडेजा पर तरजीह देकर टीम में कैसे शामिल किया जाए।

खुलकर अश्विन के बचाव में आए गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली का मानना है कि कुलदीप को टीम में जगह देने के लिए रविचंद्रन अश्विन की बली नहीं चढ़ाई जा सकती है। क्रिकबज वेबसाइट से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने कहा, “अश्विन एक अच्‍छा खिलाड़ी है। उसने खुद को साबित किया है। इसलिए वो टेस्‍ट टीम में खेलने का हकदार है।”

अश्विन के रिकॉर्ड देते हैं उसकी गेंदबाजी की गवाही 

गांगुली ने कहा, “अश्विन के रिकॉर्ड उसकी अच्‍छी गेंदबाजी की गवाही देते हैं। कुलदीप इस वक्‍त अच्‍छा कर रहा है, लेकिन इसके कारण हम अश्विन के प्रदर्शन को इस तरह एक दम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अश्विन ने टेस्‍ट क्रिकेट में 300 से ज्‍यादा विकेट निकाले हैं। ये कोई मजाक नहीं है।”
भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज एक अगस्‍त से शुरू हो रही है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Editor's Pick