न्यूजीलैंड ए के साथ दूसरा अन-ऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ

आखिरी दिन ईश्वरन 47 जबकि मयंक 42 रन बनाकर आउट हुए। आर समर्थ ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2018, 12:50 PM IST

Published On Nov 26, 2018, 12:50 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2018, 12:50 PM IST

Mayank AgarwalI@ ians

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है। न्यूजीलैंड ए की टीम ने पहली पारी 7 विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में भारत ने 2 विकेट पर 159 रन बनाए। मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बनाए थे। ओपनर अभिमन्यु ईश्‍वरन 2 और मयंक अग्रवाल 4 रन पर खेल रहे थे। आखिरी दिन ईश्वरन 47 जबकि मयंक 42 रन बनाकर आउट हुए। आर समर्थ ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड-ए के लिए विल के अलावा, थियो वान वोएर्कोम (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज टीम के लिए अहम योगदान नहीं दे पाया।

दूसरे दिन का खेल शनिवार को बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते नहीं खेला जा सका। सुबह से ही बारिश होने के कारण दूसरे दिन का खेल संभव नहीं हो पाया। बाद में आउटफील्ड गीली होने की वजह से अंपायर क्रिस ब्राउन और एश्ले मेहरोत्रा ने चाय के विश्राम के बाद दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी।।

ऐसे में इस मैच का परिणाम ड्रॉ होने की उम्मीद जताई जा रही है। इंडिया-ए के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, रजनीश गांधी को दो विकेट हासिल हुए और नवदीप सैनी को एक सफलता मिली।

दोनों देशों के बीच खेला गया पहला मुकाबला भी बराबरी पर छूटा था। इस मैच में मुरली विजय और पृथ्वी शॉ ने अर्धशकीय पारी खेली थी जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दूसरी पारी में 41 रन बनाए थे। यह सभी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं।

Editor's Pick