Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 25, 2026 11:08 PM IST

NZ VS PAK: रचिन रविंद्र और मिचेल सेंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 61 रन से हरा दिया. श्रीलंका की टीम इस हार के साथ टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. श्रीलंका की यह सुपर-8 में यह दूसरी हार है, इससे पहले उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
न्यूजीलैंड की टीम ने बुधवार को खेले गए मैच में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 169 रन का टारगेट रखा था, श्रीलंका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 107 रन ही बना सकी. रचिन रविंद्र को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (32 रन और चार विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. न्यूजीलैंड की टीम ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया है. न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 के आखिरी मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी, जहां वह इंग्लैंड को हराकर ग्रुप टॉप करना चाहेगी. न्यूजीलैंड की इस जीत ने पाकिस्तान की उम्मीदें भी लगभग खत्म कर दी है.
श्रीलंका ने सुपर-8 के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए. इससे पहले श्रीलंका को इंग्लैंड के हाथों 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था. ग्रुप-1 से इंग्लैंड शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुका है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम 2 मुकाबलों में 3 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है. पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में 1 प्वाइंट हासिल किया है, यह टीम तीसरे स्थान पर है. श्रीलंकाई टीम 28 फरवरी को इस विश्व कप में अपना अंतिम मैच पाकिस्तान से खेलेगी. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 27 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसमें उसकी कोशिश जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचने की होगी.
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए. इस टीम को सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। टिम सीफर्ट ने फिन एलन के साथ 3.1 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की. एलन 23 रन, जबकि सीफर्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. टीम 34 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी, यहां से ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े. रचिन 22 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए. इस साझेदारी के टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई.
न्यूजीलैंड ने 84 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए थे, इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर (47) ने कोल मैककोन्ची (नाबाद 31) के साथ सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया. टी-20 वर्ल्ड कप में सातवें विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है. श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट हासिल किए.
न्यूजीलैंड की टीम के टारगेट के जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 107 रन ही बना सकी. श्रीलंका को पहली ही गेंद पर पथुम निसांका (0) के रूप में झटका लगा. इसके बाद टीम ने 6 के स्कोर पर चरिथ असलांका (5) का विकेट भी खो दिया. दोनों विकेट मैट हेनरी के नाम रहा. श्रीलंका ने पावरप्ले में दो विकेट पर 20 रन बनाए.
पवन रत्नायके ने कुसल मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, लेकिन टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही. रचिन रविंद्र ने धारदार गेंदबाजी से श्रीलंका को पस्त कर दिया. रत्नायके ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि मेंडिस ने 23 गेंदों में 4 चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली, डुनिथ वेललेज ने 29 रन जोड़े लेकिन वह श्रीलंका को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके.
न्यूजीलैंड की तरफ से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रचिन रवींद्र ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि मैट हैनरी को दो सफलता मिली. कप्तान मिचेल सेंटनर ने सधी हुई गेंदबाजी की और एक विकेट भी अपने नाम किया.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
