- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rahkeem Cornwall can be ‘best spinner’ of series : Jason Holder
'इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बन सकते हैं रहकीम कॉर्नवाल'
विंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने स्पिन गेंदबाज रहकीम कॉर्नवाल को प्रभावी खिलाड़ी बताया।
Published On Jul 24, 2020, 08:49 AM IST
Last UpdatedJul 24, 2020, 08:49 AM IST
रहकीम कॉर्नवाल (IANS)
वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर का कहना है कि स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच में गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। बता दें कि कॉर्नवाल को सीरीज के पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला था।
होल्डर को यकीन है कि कॉर्नवाल विपक्षी टीम के डॉमिनिक बेस को पछाड़कर सीरीज के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बन सकते हैं। उन्होंने कहा, “अगर वो आता है तो वो एक विकेट लेने वाला गेंदबाज हैं और उसने ना केवल घरेलू क्रिकेट बल्कि अपने आखिरी टेस्ट मैच में भी खुद को मैचविनर साबित किया है, जहां उसने 10 विकेट लिए थे।”
कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि वो अच्छा ऑफ स्पिनर है और इस बात में कोई शक नहीं है कि वो इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ स्पिन होगा। वो हमारे लिए हमेशा से ही विकेट लेने वाला गेंदबाज रहा है। लेकिन उसके अलावा को स्लिप फील्डिंग और बल्लेबाजी भी करता है और अपनी कला के साथ काफी नियंत्रण भी लाता है।”
इस पाक पेसर ने पहले किया इनकार फिर हुआ तैयार,अब PCB ने इंग्लैंड दौरे के लिए दी हरी झंडी
सीरीज के आखिरी मैच में विंडीज तेज गेंदबाजों शैनन गैब्रियल और अल्जारी जोसेफ के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है लेकिन वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी है।
शीर्ष क्रम बल्लेबाजी अभी तक सीरीज में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में जॉशुआ डा सिल्वा, जिन्होंने वार्म अप मैच में शतकीय पारी खेली थी, उन्होंने मौका दिया जा सकता है।
शाई होप भी लगातार संघर्ष करते दिख रहे हैं। पिछले 10 पारियों में होप ने 30 का आंकड़ा भी पार नहीं किया है लेकिन कप्तान को अभी भी इस खिलाड़ी पर भरोसा है।
BCCI ने शुरू की IPL 2020 आयोजन की तैयारी, UAE एयरलाइंस के अधिकारियों से चर्चा जारी
होल्डर ने कहा, “मैं पूरी तरह से शाई के साथ हूं, हम सभी जानते हैं कि वो क्या कर सकता है। उसने टेस्ट क्रिकेट में पहले भी ऐसा किया है, वो विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है और हमें पता है कि वो किस क्षमता का खिलाड़ी है इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि शाई रन बनाएगा।”
इस बीच होल्डर ने कहा कि पिछली मैच में मिली हार के बावजूद वेस्टइंडीज खेमे का माहौल सकारात्मक है।
“हमारे पास अभी भी इस सीरीज को जीतने का बहुत अच्छा अवसर है और इस अवसर के लिए हर कोई उत्साहित है क्योंकि हम जानते हैं कि दांव पर क्या है।”