- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rahkeem Cornwall: It was a good feeling to get Cheteshwar Pujara as first Test wicket
चेतेश्वर पुजारा के विकेट के साथ टेस्ट क्रिकेट में खाता खोलकर खुश हैं रखीम कॉर्नवेल
स्पिनर रखीम कॉर्नवेल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है।
Published On Aug 31, 2019, 01:21 PM IST
Last UpdatedAug 31, 2019, 01:21 PM IST
रखीम कॉर्नवेल (Twitter)
जमैका टेस्ट में भारत के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू करने वाले विंडीज गेंदबाज रखीम कॉर्नवेल भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाकर खुश हैं।
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के अंदर खेली जा रही सीरीज के दूसरे मैच में कॉर्नवेल ने 27 ओवर में 69 देकर पुजारा का विकेट अहम विकेट लिया। स्टंप्स के बाद कॉर्नवेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “उसे (पुजारा) अपने पहले विकेट के तौर पर दर्ज करना अच्छा था। ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है लेकिन ये अच्छा एहसास था।”
कॉर्नवेल ने आगे कहा, “डेब्यू करना बेहद शानदार था। मेरा मानना है कि शुरुआत में गेंद अच्छे से आ रही थी। मुझे गेंद को सही एरिया में रखने के लिए मेहनत करनी पड़ी। हमारे सीमर्स ने अच्छी गेंदबाजी की और जब मुझसे गेंदबाजी करने के लिए कहा गया तो मुझे भी उनके जैसा ही करना था।”
पहले दिन केवल पांच विकेट खोकर अच्छी स्थिति में है टीम: मयंक
दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में मेजबान टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी हुई, जिसके केंद्र में कप्तान जेसन होल्डर और कीमार रोच थे। भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी विंडीज गेंदबाजों की तारीफ की और सबीना पार्क कि पिच को मुश्किल बताया।
विकेट के बारे में कॉर्नवेल ने कहा, “हमें लगा था कि पिच में काफी नमी होगी इसलिए हमें लगा कि हमें पहले गेंदबाजी करनी चाहिए, शुरुआती विकेट निकालने चाहिए। टॉस हमारे पक्ष में गया। टेस्ट क्रिकेट का ये अच्छा पहला दिन था।”