- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rahmanullah Gurbaz creates History with 48 balls century against India
IND VS AFG: रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ शतक जड़कर बनाया बड़ा कीर्तिमान
रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ 48 बॉल में सेंचुरी लगाई, जो भारत के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक है. उन्होंने 51 बॉल में 102 रन की पारी में आठ चौके और आठ छक्के लगाए.
Published On Jun 13, 2026, 07:39 PM IST
Last UpdatedJun 13, 2026, 07:39 PM IST
Rahmanullah Gurbaz
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने इतिहास रच दिया है. भारत के खिलाफ मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 बॉल में शतक लगाया. यह अफगानिस्तान के किसी भी बल्लेबाज का वनडे में सबसे तेज शतक है. इसके अलावा वह वनडे में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
रहमानुल्लाह गुरबाज ने धर्मशाला के मैदान पर पारी की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने 25 बॉल में अर्धशतक लगाया और उसके बाद अगली 23 गेंद पर अपना शतक भी पूरा कर लिया. उन्होंने 51 बॉल में 102 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और आठ छक्के शामिल थे. गुरबाज का वनडे में यह नौवां शतक है.
अफगानिस्तान के लिए जड़ा सबसे तेज शतक
रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 48 बॉल में यह कारनामा किया था. इससे पहले मोहम्मद शहज़ाद के नाम अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड था. मोहम्मद शहजाद ने साल 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 72 बॉल में शतक लगाया था.
अफ़गानिस्तान के लिए सबसे तेज़ ODI शतक
48 – रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम भारत, धर्मशाला, 2026
72 – मोहम्मद शहज़ाद बनाम स्कॉटलैंड, एलोवे, 2010
72 – करीम सादिक बनाम नीदरलैंड, शारजाह, 2012
85 – नवरोज़ मंगल बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, 2013
85 – मोहम्मद शहज़ाद बनाम आयरलैंड, बेलफ़ास्ट, 2019
भारत के खिलाफ जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक
गुरबाज ने भारत के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक भी लगाया है. भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है. शाहिद अफरीदी ने कानपुर में साल 2005 में भारत के खिलाफ 45 बॉल में शतक लगाया था.
भारत के ख़िलाफ़ सबसे तेज़ ODI शतक
45 बॉल – शाहिद अफ़रीदी (PAK), कानपुर, 2005
48 बॉल- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (AFG), धर्मशाला, 2026
57 बॉल- जेम्स फॉकनर (AUS), बेंगलुरु, 2013
57 बॉल- एबी डी विलियर्स (SA), मुंबई WS, 2015
57 बॉल- माइकल ब्रेसवेल (NZ), हैदराबाद, 2023