IPL 2023: कोलकाता की टीम में 'पठान' की एंट्री, बोले- स्वागत नहीं करोगे हमारा!

इस खिलाड़ी के आने से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को विकेटकीपर और ओपनिंग बल्लेबाज का विकल्प मिल गया है.

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 30, 2023, 11:30 AM IST

Published On Mar 30, 2023, 11:30 AM IST

Last UpdatedMar 30, 2023, 11:30 AM IST

gurbaz

कोलकाता: अफगानिस्तान टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलेंगे. गुरबाज बुधवार 29 मार्च को टीम के साथ जुड़ गए. फ्रैंचाइजी ने इनके जुड़ने का मजेदार वीडियो शेयर किया है.

गुरबाज पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम के साथ थे. गुजरात की टीम ने अपने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीतकर सभी को हैरान कर दिया था. हालांकि गुजरात की टीम ने उन्हें पूरे सीजन में मौका नहीं दिया. यानी गुरबाज इस साल डेब्यू कर सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन की शुरुआत से पहले गुरबाज को गुजरात से ट्रेड कर लिया. उनके आने से कोलकाता की टीम को टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपिंग का भी विकल्प देते हैं.

केकेआर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज के टीम जॉइन करते हुए दिखाया जा रहा है. इसके साथ कैप्शन दिया गया है- ऐलान-ए-गुरबाज.

इस वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म दबंग का डायलॉग आता है- ‘स्वागत नहीं करोगे हमारा.’

गुरबाज के रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने अभी तक 41 टी20 इंटरनैशनल मुकाबलों में 134.26 के स्ट्राइक रेट से 1019 रन बनाए हैं. इसमें पांच हाफ सेंचुरी शामिल हैं. ऐसी उम्मीद है कि इस साल वह वेंकटेश अय्यर के साथ पारी की शुरुआत करेंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल (KKR’s complete schedule for IPL 2023)

मैच 1: 1 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मोहाली

मैच 2: 6 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता

तीसरा मैच: 9 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद

चौथा मैच: 14 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता

मैच 5: 16 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई

मैच 6: 20 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली

मैच 7: 23 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता

मैच 8: 26 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु

मैच 9: 29 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स, कोलकाता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

मैच 10: 4 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद

मैच 11: 8 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता

मैच 12: 11 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता

मैच 13: 14 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई

मैच 14: 20 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता

Editor's Pick