बीमार मां को छोड़कर आईपीएल खेलने लौटे थे गुरबाज, कहा- आज उनका सपना पूरा हुआ
गुरबाज मां की तबीयत खराब होने के बाद अफगानिस्तान लौट गए थे, मगर प्लेऑफ से ठीक पहले इंग्लैंड के फिल साल्ट को लौटना पड़ा, जिसके बाद वह बीमार मां को छोड़कर वापस लौटे थे.
Published On May 26, 2024, 11:11 PM IST
Last UpdatedMay 26, 2024, 11:11 PM IST
(Image credit-Twitter)
चेन्नई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार को खेले गए फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया. कोलकाता की इस जीत के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने कहा, आज उनकी मां का सपना पूरा हो गया.
रहमानुल्लाह गुरबाज ने जीत के बाद कहा, मुझे लगता है कि मेरी मां देख रही होगी, वह अब ठीक है. मैच से पहले मैंने अपनी मां से बात की थी कि मैंने पूछा कि तुम क्या चाहते हो, उन्होंने कहा, कुछ नहीं बस जीतो. गुरबाज ने कहा साल्टी ने वास्तव में अच्छा खेला और मेरी अपेक्षा थी कि विश्व कप आ रहा था, मैं तैयारी करना चाहता था, अगर साल्टी घायल हो जाता तो भी मुझे तैयार रहना था, मैंने इसे हासिल कर लिया और मैं अच्छी तरह से तैयार था. गुरबाज ने कहा कि मैं दो बार आईपीएल का चैंपियन हूं, मैं भाग्यशाली हूं, जब आप 2 महीने तक कड़ी मेहनत करते हैं और जब परिणाम ऐसा आता है तो वह खास होता है.
बीमार मां को छोड़कर अफगानिस्तान से लौटे थे गुरबाज
गुरबाज मां की तबीयत खराब होने के बाद अफगानिस्तान लौट गए थे, मगर प्लेऑफ से ठीक पहले इंग्लैंड के फिल साल्ट को लौटना पड़ा, जिसके बाद वह बीमार मां को अफगानिस्तान में छोड़कर वापस लौटे थे. आईपीएल में लौटने के बाद उन्होंने कहा था कि केकेआर भी उनकी फैमिली है और वह इस फैमिली के लिए लौटे हैं.
कोलकाता ने आठ विकेट से जीता मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन ढेर हो गई. पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. आंद्रे रसेल ने तीन विकेट लिए, मिचेल स्टॉर्क और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले. 114 रन के लक्ष्य को कोलकाता की टीम 10.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में 52 रन की पारी खेली. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 रन बनाए.