add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'कोई शिकवा नहीं, कोई शिकायत नहीं' तलाक के बाद भारतीय क्रिकेटर का सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी से तलाक की जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी सार्वजनिक की है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 20, 2026 10:50 PM IST

राहुल चाहर ने शुक्रवार को अपने जीवन से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हाल ही में जुड़ने वाले इस स्पिनर ने शुक्रवार, 20 फरवरी को बताया कि उनका और ईशानी जौहर का तलाक हो गया है. चाहर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. राहुल और ईशानी ने साढ़े तीन साल बाद तलाक लिया है.

9 मार्च, 2022 में गोवा में राहुल और ईशानी की शादी हुई थी. यानी चंद दिनों बाद ही उनकी शादी की चौथी सालगिरह होती. 26 साल के इस खिलाड़ी ने अपने बयान में कहा कि कानूनी कार्रवाही पूरी हो गई है और मामला अब खत्म हो गया है. उन्होंने अपने इस दौर को जीवन में बदलाव का दौर कहा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल चाहर ने लिखा, ‘मैंने कम उम्र में खुद को पूरी तरह समझने से पहले ही शादी कर ली थी. मैं अपनी कीमत नहीं समझा था. और न ही यह जान पाया था कि मैं अपनी जिंदगी को किस तरह बनाना चाहता हूं. इसके बाद के वर्ष मेरे लिए उन सबक की तरह रहे जिनके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था. और बीते 15 महीने कोर्टरूम, धैर्य सीखना, लचीलापन, और सच के साथ आने वाली उस ताकत के बीच गुजरे हैं.

उन्होंने आज लिखा, ‘आज, मेरे जीवन का वह अध्याय आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे संकल्प के साथ अब खत्म हो गया है, इसकी मुझे काफी कीमत चुकानी पड़ी. और इससे मेरे जीवन के इस दौर का समापन हुआ है. मैं इस अध्याय को न तो गुस्से और न किसी मलाल बल्कि पूरी स्पष्टता के साथ खत्म कर रहा हूं.

उन्होंने आगे लिखा, ‘कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं बने होते. वे हमें जगाने के लिए, सिखाने के लिए, हमें बदलने के लि बने होते हैं. मैं अब अधिक समझदार, खुद के बारे में अधिक जागरुक, और जीवन के बारे में सुनिश्चित होकर आगे बढ़ रहा हूं जो मैं बनाना चाहता हूं. मैं अब आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर चुनाव का लक्ष्य रखता हूं.’

आईपीएल 2026 में चेन्नई के लिए खेलते दिखेंगे चाहर
अपने निजी जीवन के इस पड़ाव के बाद चाहर अब अपना ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग 2026 पर रखना चाहेंगे. मार्च में शुरू होने वाली इस लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इस लेग स्पिनर की कोशिश अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की भी होगी.

चेन्नई सुपर किंग्स ने चाहर को 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में चेन्नई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. शुरुआत में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था लेकिन एक्सलरेशन राउंड में उनके लिए यह बोली लगी. नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया था.

चाहर अपने आईपीएल करियर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं. 79 आईपीएल मैचों में उन्होंने 75 विकेट लिए हैं. उनका औस 28.66 का रहा है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए एक वनडे इंटरनेशनल और छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने तीन और टी20 इंटरनेशनल में सात विकेट लिए हैं. वह भारत के लिए आखिरी बार 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे.