add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया के अगले कोच बनेंगे राहुल द्रविड़; टी20 विश्व कप के बाद पद संभालने को तैयार हैं पूर्व कप्तान

टी20 विश्व कप के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के कोच का पद संभालेंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 16, 2021 10:12 AM IST

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने टीम इंडिया का अगला मुख्य कोच बनने के लिए बीसीसीआई (BCCI) को अपनी सहमति दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद द्रविड़ पुरुष क्रिकेट टीम के कोच का पद संभालेंगें।

बता दें कि यूएई-ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के बाद बतौर कोच शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। साथ ही इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टी20 फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा देंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टाइम्स ऑफ इंडिया में बातचीत में बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, “द्रविड़ ने पुष्टि की है कि वो भारतीय टीम के अगले मुख्य कोच होंगे। वो जल्द ही एनसीए के प्रमुख का पद छोड़ देंगे।”

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, “द्रविड़ सहमत हो गए हैं और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। विक्रम (राठौर) को बल्लेबाजी कोच पद पर रखते हुए अब बाकी पदों पर गौर किया जाएगा। युवा खिलाड़ियों के टीम में आने से भारतीय टीम फिलहाल बदलाव की स्थिति में है और वे सभी द्रविड़ के साथ काम कर चुके हैं और इससे भारतीय क्रिकेट के लिए विश्व विजेता बनने की राह पर चलना और भी आसान हो जाएगा।”

सूत्र ने आगे कहा, “जय (शाह) और सौरव (गांगुली) ने उनसे बात की और बात केवल द्रविड़ के आश्वस्त होने की थी क्योंकि इसके लिए बहुत समय चाहिए क्योंकि आपको लगातार काम करना होता है। लेकिन चीजें अच्छी हो गईं और द्रविड़ ने हमेशा ही भारतीय क्रिकेट में दिलचस्पी बनाए रखी थी और इसने चीजों को आसान बना दिया क्योंकि जब उनके जैसा कोई खिलाड़ी लड़कों का मार्गदर्शन करेगा तो टीम अच्छा करेगी।”