- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rahul Dravid Conflict Of Interest Case hearing Concludes
राहुल द्रविड़ के हितों के टकराव के मुद्दे की सुनवाई खत्म, जल्द आएगा फैसला
पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ ने 26 सितंबर को मुंबई में हुई व्यक्तिगत सुनवाई में अपना पक्ष रखा था।
Published On Nov 12, 2019, 09:13 PM IST
Last UpdatedNov 12, 2019, 09:13 PM IST
Rahul Dravid @ians
भारत के महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को लेकर चल रहे हितों के कथित टकराव के मामले की सुनवाई मंगलवार को समाप्त हुई और बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने कहा कि ‘उनका आदेश जल्द ही आ सकता है।’
पढ़ें: VIDEO: इंदौर टेस्ट से पहले विराट कोहली ने गली क्रिकेट में हाथ आजमाए
एमपीसीए के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने द्रविड़ के खिलाफ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख के तौर पर मौजूदा भूमिका और इंडिया सीमेंट्स के कर्मचारी होने के नाते हितों के कथित टकराव की शिकायत दर्ज की थी।
जैन ने कहा, ‘सुनवाई समाप्त हो गई है। आपको जल्द ही इस मामले पर आदेश मिल सकता है।’
पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ ने 26 सितंबर को मुंबई में हुई व्यक्तिगत सुनवाई में अपना पक्ष रखा था। हालांकि आचरण अधिकारी ने सोमवार को दूसरी बार द्रविड़ को आने के लिये कहा।
पढ़ें: IND v BAN : डे-नाइट टेस्ट से पहले इंदौर में पिंक बॉल से ट्रेनिंग करेगी टीम इंडिया
पता चला है कि एनसीए प्रमुख का प्रतिनिधित्व उनके वकील ने किया। बोर्ड अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआई के वकील और शिकायतकर्ता गुप्ता का पक्ष भी सुना गया।’