राहुल द्रविड़ हुए कोरोना पॉजिटिव, कौन होगा एशिया कप में टीम इंडिया का कोच?

राहुल द्रविड़ को कोविड हो गया है ऐसे में टीम इंडिया के साथ एशिया कप के लिए नहीं जाएंगे। कम से कम शुरुआत में वह नहीं ही जा पाएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 23, 2022, 01:06 PM IST

Published On Aug 23, 2022, 01:06 PM IST

Last UpdatedAug 23, 2022, 01:06 PM IST

Rahul Dravid (BCCI)

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब खबर आई कि टीम के कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद द्रविड़ अब यूएई नहीं जाएंगे। कम से कम टूर्नमेंट की शुरुआत में तो टीम इंडिया राहुल द्रविड़ के बिना ही रहेगी।

बीसीसीआई की मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम राहुल द्रविड़ की निगरानी कर रही है। इसमें कहा गया है, ‘मिस्टर द्रविड़ बीसीसीआई की मेडिकल टीम के सुपरविजन में हैं और उन्हें बहुत हल्के लक्षण हैं। कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह टीम के साथ जुड़ेंगे।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब ऐसे में सवाल उठता है कि द्रविड़ की गैर-मौजूदगी में टीम के साथ बतौर कोच कौन जाएगा? खबर थी कि 23 अगस्त द्रविड़ को भारतीय टीम के साथ मंगलवार को दुबई जाना था। लेकिन अब वह टीम के साथ नहीं जाएंगे। वीवीएस लक्ष्मण जो राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में जरूरत पड़ने पर टीम के साथ जाते रहे हैं, इस बार भी टीम के साथ जा सकते हैं। क्रिकबज की खबर के मुताबिक लक्ष्मण एक बार फिर टीम के साथ जा सकते हैं। बीसीसीआई, लक्ष्मण के लिए सभी इंतजाम करेगा। लक्ष्मण फिलहाल टीम के साथ जिम्बाब्वे में हैं।

भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी 23 अगस्त को रवाना होंगे और बाकी हरारे से सीधा दुबई पहुंचेगे। हरारे में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेली है।

एशिया कप में भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान

Editor's Pick