- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rahul Dravid: Defeat from Australia before World cup warning for india
'वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से हारना भारत के लिए चेतावनी'
दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ बोले- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जो हुआ अच्छा हुआ।
Published On Mar 20, 2019, 04:54 PM IST
Last UpdatedMar 20, 2019, 04:54 PM IST
Rahul-Dravid © Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लगता है कि द्विपक्षीय वनडे सीरीज में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से मिली 2-3 की हार आगामी विश्व कप से पहले विराट कोहली एंड कंपनी के लिए चेतावनी है।
पढ़ें: बेस्ट बनने के लिए विराट कोहली की मानसिकता अपनाना चाहते हैं बटलर
विश्व कप के लिए प्रबल दावेदारों में से भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाए थी लेकिन टीम मौजूदा विश्व चैंपियन से अंतिम तीन वनडे गंवाकर सीरीज गंवा बैठी।
इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले भारत के लिए यह 50 ओवर का अंतिम टूर्नामेंट था।
पढ़ें: पंजाब के कोच बोले, मोहम्मद शमी को दिया जाएगा पर्याप्त आराम
द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसा दर्शाया जा रहा था कि हम वहां जाएंगे और आसानी से विश्व कप जीत लेंगे। इसलिए जो हुआ अच्छा हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नतीजे ने हमें याद दिलाया कि हमें विश्व कप बहुत अच्छा खेलना होगा।’
भारत की मौजूदा अंडर-19 और ए टीम के कोच द्रविड़ ने कहा, ‘एक तरीके से यह अच्छा संतुलन करने वाला कारक रहा। भारत ने पिछले दो वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसी भी बातें चल रही थीं कि हम वहां जाएंगे और आसानी से विश्व कप जीत लेंगे क्योंकि हम पिछले दो वर्षों से नंबर एक टीम बने हुए हैं।’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन सीरीज जीतने के बाद मेरे नजरिए में जरा बदलाव नहीं है। मुझे अब भी लगता है कि हम प्रबल दावेदारों में से एक होंगे। लेकिन यह कठिन होगा। यह काफी प्रतिस्पर्धी होगा।’