×

अंडर-19 विश्व कप सीनियर टीम में जाने का सुनहरा अवसर: राहुल द्रविड़

बांग्लादेश की मेजबानी में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 27 जनवरी से हो रही है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 22, 2016 11:15 AM IST

राहुल द्रविड़ © Getty Images
राहुल द्रविड़ © Getty Images

भारत के दिग्गज बल्लेबाज और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों से कहा है कि वह अंडर-19 विश्व कप को अपने करियर की बड़ी उपलब्धि के तौर पर न लेकर भारत की सीनियर टीम में शमिल होने के लिए एक रास्ते के तौर पर लें। बांग्लादेश की मेजबानी में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 27 जनवरी से हो रही है।द्रविड ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “युवा खिलाड़ियों को विश्व कप को अपने करियर की बड़ी उपलब्धि के नजरिए से न देखते हुए भारत की सीनियर टीम में शामिल होने के अवसर के तौर पर देखना चाहिए।” उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों को विश्व कप का आनंद लेना चाहिए और खेल की बारीकियों को सीखना चाहिए।” ये भी पढ़ें: अंडर-19 विश्व कप युवा खिलाड़ियों के सिखने का बेहतरीन मंच: ग्रीम स्मिथ

भारत का पहला मुकाबला 28 जनवरी को आयरलैंड से होना है। द्रविड़ ने कहा, “यह विश्व कप युवाओं के लिए सीखने का एक मौका है और साथ ही दूसरे देशों के खिलाड़ियों से मिलने का भी मौका है जिनके खिलाफ वह निकट भविष्य में देश की मुख्य टीम में शामिल होने के बाद खेलेंगे।” उन्होंने कहा, “नई उम्र में विदेशों का दौरा करना खिलाड़ियों को काफी मदद करता है।” इस विश्व कप में 10 टेस्ट खेलने वाले देशों के अलावा आईसीसी के छह अस्थायी सदस्य भी हिस्सा ले रहे हैं। ये भी पढ़ें: पांचवे सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शिखर धवन

द्रविड़ ने कहा, “इन देशों में कई युवा खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहे हैं। प्रतिभा को बाहर लाने के लिए एक अच्छा तंत्र होना चाहिए।

TRENDING NOW

भारत में युवाओं को काफी मैच खेलने को मिलते हैं जिससे उन्हें काफी मदद मिलती है, लेकिन पिछला अंडर-19 विश्व खिताब दक्षिण अफ्रीका के जीतने के बाद पता चलता है कि कई और देश भी इस खेल को जल्दी सीख रहे हैं।”