×

खिलाड़ियों का चयन सबसे मुश्किल कामः राहुल द्रविड़

भारतीय अंडर -19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा सभी खिलाड़ी बड़े शॉट लगाने में सक्षम

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 20, 2016 10:20 AM IST

अंडर-19 भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और टीम के कप्तान ईशान किशन संवाददाता संम्मेलन के दौरान © IANS
अंडर-19 भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और टीम के कप्तान ईशान किशन संवाददाता संम्मेलन के दौरान © IANS

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 27 जनवरी से होने वाली है। ऐसे में भारतीय अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती 30 संभावित खिलाड़ियों में से 15 खिलाड़ियों को चुनने की थी। बांग्लादेश की मेजबानी में होने वाले अडंर-19 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला आयरलैंड से 28 जनवरी को होना है। ऑस्ट्रेलिया ने इस विश्व कप में से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद आईसीसी ने आयरलैंड को इस विश्व कप में शामिल किया। द्रविड़ ने बांग्लादेश रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती 30 संभावित खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ियों को चुनने की थी। सारे ही खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं और उनमें किसी को बाहर रखना मेरे लिए काफी मुश्किल था। हमने खिलाड़ियों को देखा और उसके बाद अंतिम 15 की घोषणा की।” ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे वनडे का फुल स्कोर कार्ड

द्रविड़ ने आगे कहा कि मैंने खिलाड़ियों को उनका स्वाभविक खेल खेलने की बात कही थी। हमारे लिए फायदे की बात यह है कि सभी खिलाड़ी बड़े शॉट्स खेल सकते हैं। विश्व कप की तैयारियों के सवाल का जबाव देते हुए राहुल ने कहा कि बल्लेबाज, गेंदबाज, और हरफनमौला खिलाड़ी सभी अच्छे फॉर्म में हैं। झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है। द्रविड़ ने किशन की तारीफ करते हुए कहा हमने कई कप्तानों को अजमाया जिनमें सबसे बेहतर किशन साबित हुए। ALSO READ: लाइव ब्लाग हिन्दी में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडे

TRENDING NOW

द्रविड़ ने कहा कि टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे और किशन कप्तानी पर ध्यान देंगे। द्रविड़ ने कहा कि यह विश्व कप खिलाड़ियों के मुख्य टीम में शामिल होने के लक्ष्य का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह विश्व कप युवा खिलाड़ियों के लिए एक मौका है अपने आप को साबित करने का। खिलाड़ियों का पहला लक्ष्य मुख्य टीम में शामिल होने का होना चाहिए। यह टूर्नामेंट उन्हें यह अवसर प्रदान करता है।