• Home
  • News
  • rahul dravid said batters let us down in t20i series against west indies

Rahul Dravid: वेस्टइंडीज दौरे ने हमें सिखाया... हार के बाद गुरु द्रविड़ को समझ आई यह बात

राहुल द्रविड़ टीम के प्रदर्शन से तो संतुष्ट दिखे लेकिन उन्होंने माना कि बल्लेबाजों का प्रदर्शन थोड़ा निराश करने वाला रहा.

Edited By : Bharat Malhotra |Aug 14, 2023, 01:06 PM IST

Published On Aug 14, 2023, 01:06 PM IST

Last UpdatedAug 14, 2023, 01:06 PM IST

'It's a Developing Team So There Are Going To Be Times...': Rahul Dravid

'It's a Developing Team So There Are Going To Be Times...': Rahul Dravid

लॉडरहिल: राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज (India vs West Indies 2023) में हार का जिम्मेदार बल्लेबाजी को ठहराया. द्रविड़ ने कहा कि पूरी सीरीज में टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही. और इसी वजह से भारत को सीरीज में 2-3 से हार मिली. द्रविड़ ने हालांकि टीम का बचाव करते हुए कहा कि यह एक युवा टीम है तो ऐसा होता है.

रविवार को लॉडरहिल में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली टीम ने पहले दो मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की और सीरीज को 2-2 से बराबरी पर ला दिया. लेकिन रविवार को निर्णायक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्कोर काफी नहीं था…

सीरीज के बाद राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘0-2 से पिछड़ने के बाद सीरीज में हमने बराबरी कर ली. और आज हम जीतने के मकसद से आए थे लेकिन ऐसा नहीं पाए. हम इससे निराश हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने बेहतर खेल दिखाया. इसके लिए हम उन्हें बधाई दी.’ भारत की टीम ने 165 का रन स्कोर बनाया. द्रविड़ ने कहा कि यह स्कोर पर्याप्त नहीं था. और इस स्कोर को वेस्टइंडीज ने आसानी से हासिल कर लिया.

युवा खिलाड़ियों को किया प्रभावित

द्रविड़ ने कहा कि हम युवाओं को मौका देना चाहते थे. कुछ खिलाड़ियों ने इस सीरीज में डेब्यू किया. उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया. उन खिलाड़ियों को हम भविष्य के तौर पर देख रहे हैं.

टीम इंडिया के मुख्य कोच ने कहा, ‘हमने इस सीरीज में कई गलतियां की हैं. कुछ जगह पर हमें सुधार की गुंजाइश है. हमने उनकी पहचान की है. लेकिन यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा ने मौकों का फायदा उठाया. दोनों खिलाड़ियों ने यह दिखाया कि वह जिस अंदाज में आईपीएल में जिस अंदाज में अपनी भूमिका निभा रहे थे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन जिम्मेदारियों का फायदा उठाया.’ द्रविड़ यहां तिलक वर्मा से भी खासे प्रभावित थे, जिन्होंने कुछ मौकों पर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया के लिए अहम रोल निभाया था.

तिलक वर्मा ने किया प्रभावित

उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा ने भी काफी प्रभावित किया. द्रविड़ ने कहा कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो मिडल-ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसके साथ ही मुकेश कुमार ने भी अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में प्रभावी खेल दिखाया. उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी अब आयरलैंड जाएंगे यह दौरा उनके लिए खास होगा.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editors Pick