- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rahul Dravid said more wickets are yet to come in R Ashwin account
'अश्विन के खाते में अभी और विकेट आने बाकी', दिग्गज स्पिनर को सम्मानित करने पर बोले द्रविड़
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने 100वें टेस्ट के खास मौके पर आर अश्विन को स्पेशल कैप देकर सम्मानित किया.
Published On Mar 07, 2024, 12:44 PM IST
Last UpdatedMar 07, 2024, 12:44 PM IST
PIC- BCCI
भारत और इग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं जिसमें दो खिलाड़ी अपना-अपना 100वां मैच खेला रहे हैं. दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन धर्मशाला में अपने 100वें टेस्ट मैच में उतरे. इस मैच से पहले अश्विन को एक स्पेशल कैप दी गई. इस सम्मान के वक्त अश्विन की फैमिली भी उनके साथ थी. इंग्लैड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में ही उन्होंने 500 विकेट भी पूरे किए थे और ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बने थे. 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें खिलाड़ी के रुप में वो इस लिस्ट से जुड़ गए हैं.
हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस दौरान उनको स्पेशल कैप देकर सम्मानित किया. इसके अलावा पूरी टीम ने उनको गार्ड फार ऑनर भी दिया. कोच राहुल द्रविड़ ने इस खास मौके पर कहा कि रविचंद्रन अश्विन का भारतीय टीम के लिए योगदान कॉफी अतुलनीय हैं. अश्विन ने भारत को कई मैच जिताने में अपना योगदान दिया है. राहुल ने अश्विन को लेकर कहा कि ऐश को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई और अश्विन के अभी और कई विकेट आने बाकी हैं.
अश्विन का परिवार रहा मौजूद
अश्विन के इस खास मौके पर पूरी फैमिली उनके साथ मैदान पर मौजूद रही उनकी पत्नी के अलावा दोनों बेटी भी इस दौरान अपने पापा के साथ खड़ी थी. अश्विन के अलावा इंग्लैड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का भी ये 100 मैच है इस दौरान उनकी फैमिली भी उनके साथ नजर आई. जॉनी बेयरस्टो इंग्लैड के 17 वें खिलाड़ी बने है जिन्होंने इंग्लैड के तरफ 100वां मैच खेला हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले अश्विन ने लुभावनी T20 लीग के बीच टेस्ट क्रिकेट का समर्थन किया. अश्विन ने कहा, ‘‘IPL एक बेहद लोकप्रिय टूर्नामेंट रहा है, बहुत सारे बच्चे T20 खेलना और आईपीएल में जाना चाहते हैं. मैं सचमुच चाहता हूं कि वे वहां पहुंचें. लेकिन एक बात याद रखें, यह प्रारूप (टेस्ट)… यह कई चीजों में है जो जीवन आपको नहीं सिखाएगा.’’
इंग्लैंड ने जीता टॉस
राहुल द्रविड़ कोच रहते हुए 100वें मैच का ऑनर विराट कोहली को भी दे चुके हैं. इस मैच में इंग्लैड ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और लंच तक इंग्लैड टीम के दो विकेट 100 रन के स्कोर तक गिर चुके हैं. इंग्लैड के बेन डकेट और ओली पोप अपने विकेट गंवा कर पवेलियन लौट चुके हैं दोनों बल्लेबाज के विकेट कुलदीप यादव के नाम रहे हैं.