इंवेस्‍टमेंट कंपनी ने लगाया 20 करोड़ का चूना, फिर भी इस महान खिलाड़ी ने नहीं की शिकायत

कंपनी का शिकार होने वाले लोगों में बैडमिंटन स्‍टार साइना नेहवाल भी शामिल

Edited By : Sandeep Gupta |Mar 14, 2018, 01:01 PM IST

Published On Mar 14, 2018, 01:01 PM IST

Last UpdatedMar 14, 2018, 01:01 PM IST

Rahul Dravid © Getty Images

भारतीय जूनियर टीम के कोच राहुल द्रविड़ की काबिलियत और टेकनिक का लोहा सभी मानते हैं। वे मैदान पर जितने अच्‍छे बल्‍लेबाज थे, उतने ही अच्‍छे इंसान असल जिंदगी में भी हैं। अंडर-19 वर्ल्‍ड कप जीतने वाली टीम के सपोट स्‍टॉफ को बीते दिनों बराबरी का इनाम दिलाने के लिए द्रविड़ ने अपने इनाम की राशि को भी आधा करा दिया था। द्रविड़ निजी जिंदगी में जितने भी अच्‍छे इंसान हों, लेकिन इन दिनों वो एक कंपनी की गलत नियत का शिकार हो गए हैं। दरअसल, राहुल द्रविड़ और बैडमिंटन स्‍टार साइना नेहवाल को एक निजी कंपनी ने मकान दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये का चूना लगाया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-recognises-the-need-to-listen-to-body-and-manage-workload-692515″][/link-to-post]

टाइम्‍स ऑफ इंडिया अखबार की खबर के मुताबिक बेंगलुरु की एक इंवेस्‍टमेंट फर्म ने 1,776 निवेशकों को चूना लगाया है, जिसमें राहुल द्रविड़ और साइना नेहवाल का नाम भी शामिल है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि द्रविड़ और उनके परिवार ने बेंगलुरु की विक्रम इंवेस्‍टमेंट कंपनी में 35 करोड़ रुपये का निवेश किया था। हालांकि इसमें से 20 करोड़ रुपये वो वापस पा चुके हैं। बीते छह साल में द्रविड़ ने अकेले ही इस कंपनी में 20 करोड़ रुपये लगाए थे, जिसमें से 12 करोड़ रुपये अब उन्‍हें वापस मिल चुके हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट के मुताबिक साइना नेहवाल ने इस कंपनी में 1.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसमें से 75 लाख कंपनी उन्‍हें लौटा चुकी है। कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर अविनाश अविनाश वैद्य को भी इस कंपनी ने चूना लगाया है। बेंगलुरु के जयनगर के एसीपी श्रीनिवास एच. का कहना है कि राहुल द्रविड़ के अलावा उनकी पत्‍नी विजेता, भाई विजय और उनकी पत्‍नी भावना राव को इस कंपनी ने चूना लगाया है। इस मामले में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सोमवार को 66 लोगों ने कंपनी के खिलाफ अपनी शिकायत दी है। कंपनी ने लोगों को 23 से 35 प्रतिशत तक निवेश पर रिटर्नस का झांसा दिया था। अब तक इस मामले में किसी भी हाई प्रोफाइल शख्सियत ने शिकायत नहीं दी है।

Editor's Pick