- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rahul Dravid son Samit Dravid is very happy after selected in India Under 19 team
'मैंने कड़ी मेहनत की..', भारतीय टीम में एंट्री पाकर खुशी से गदगद हुए समित द्रविड़
राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का चयन भारत की अंडर-19 टीम में हुआ है. अपने चयन के बाद समित द्रविड़ काफी खुश हैं.
Published On Sep 01, 2024, 03:37 PM IST
Last UpdatedSep 01, 2024, 03:37 PM IST
Samit Dravid
नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और वर्ल्ड कप विनिंग कोच राहुल द्रविड़ को शनिवार को बड़ी खुशखबरी मिली थी. दरअसल, उनके बेटे समित द्रविड़ का चयन भारत की अंडर-19 टीम में हुआ है. समित भारत की अंडर-19 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेलते हुए नजर आएंगे.
भारतीय टीम में एंट्री पाकर समित द्रविड़ काफी खुश हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है. समित ने बताया कि यह उनके लिए कितना बड़ा पल है.
भारतीय टीम में एंट्री पाकर खुशी से गदगद हुए समित द्रविड़
स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में समित द्रविड़ भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिलने को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘सभी को पहले नमस्कार, मुझे काफी खुशी है कि मेरा चयन किया गया. मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है. मैंने इस पल के लिए काफी मेहनत की थी.’समित के करियर के लिए यह एक बड़े ब्रेक की तरह है. उन्होंने अपनी बातों से भी साफ कर दिया है कि उनका भारतीय जर्सी में खेलने का सपना था. जो बहुत जल्द सच हो सकता है.
प्रतिभावान खिलाड़ी हैं समित द्रविड़
समित द्रविड़ अपने पिता राहुल द्रविड़ की तरह ही काफी प्रतिभावान क्रिकेटर हैं. उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफ में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर कर्नाटक को चैंपियन बनाया था. समित ने कूच बिहार ट्रॉफी के 8 मैच में 362 रन बनाए थे. गेंदबाजी में उन्होंने 16 विकेट अपने नाम किए थे.
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम
रुद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत, मोहम्मद एनान.
चार दिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया
वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), सोहम पटवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान.
सीरीज का शेड्यूल
21 सितंबर- पहला वनडे (पुडुचेरी)
23 सितंबर- दूसरा वनडे (पुडुचेरी)
26 सितंबर- तीसरा वनडे (पुडुचेरी)
30 सितंबर- 03 अक्टूबर- पहला चार दिवसीय मैच (चेन्नई)