Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 31, 2024 11:14 AM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम सितंबर-अक्टूबर में भारत के दौरे पर आएगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में तीन वनडे और दो चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने अंडर-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को भी जगह दी है.
इस सीरीज के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया गया है. 21, 23 और 26 सितंबर को वनडे मुकाबले खेले जाएंगे, वहीं 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक पहला चार दिवसीय मैच, वहीं सात से 10 अक्टूबर तक दूसरा चार दिवसीय मैच खेला जाएगा. समित द्रविड़ को वनडे और चार दिवसीय टीम दोनों में जगह दी गई है.
कर्नाटक में जारी महाराजा टी20 ट्रॉफी में वह मैसूर वारियर्स के लिए खेल रहे हैं. इस साल की शुरुआत में समित ने कूच बिहार ट्रॉफी में कर्नाटक की पहली खिताब जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 18 वर्षीय समित ने आठ मैचों में 362 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उनकी 98 रन की पारी उल्लेखनीय थी. समित का गेंद के साथ भी यादगार टूर्नामेंट रहा, जहां उन्होंने आठ मैचों में 16 विकेट लिए, जिसमें मुंबई के खिलाफ फाइनल में दो विकेट भी शामिल थे
वनडे टीम की कमान मोहम्मद अमान को सौंपी गई है, वहीं चार दिवसीय सीरीज में सोहम पटवर्धन टीम की कमान संभालेंगे.
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) August 31, 2024
India U19 squad and fixtures announced for multi-format home series against Australia U19.
Squad for one-day series: Rudra Patel (VC) (GCA), Sahil Parakh (MAHCA), Kartikeya KP (KSCA), Mohd Amaan (C) (UPCA), Kiran Chormale (MAHCA), Abhigyan Kundu (WK) (MCA), Harvansh…
रुद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत, मोहम्मद एनान.
वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), सोहम पटवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान.
21 सितंबर- पहला वनडे (पुडुचेरी)
23 सितंबर- दूसरा वनडे (पुडुचेरी)
26 सितंबर- तीसरा वनडे (पुडुचेरी)
30 सितंबर- 03 अक्टूबर- पहला चार दिवसीय मैच (चेन्नई)
07-10 अक्टूबर- पहला चार दिवसीय मैच (चेन्नई)
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
