- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rahul dravid started a new initiative coach ravi shastris team will share their experiences with nca 4015752
NCA के साथ अपने अनुभव साझा करेगी कोच शास्त्री की टीम; राहुल द्रविड़ ने शुरू की नई पहल
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले ही कह दिया है कि उनकी टीम एनसीए में बदलाव लाने के बारे में सोच रही है।
Published On Apr 30, 2020, 03:50 PM IST
Last UpdatedApr 30, 2020, 03:50 PM IST
पूर्व भारतीय कप्तान और एनसीए के डॉयरेक्टर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने बीसीसीआई (BCCI) के सामने नया सुझाव रखा है, जिसके मुताबिक राष्ट्रीय टीम का कोचिंग स्टाफ एनसीए के प्रशिक्षकों के साथ अपने अनुभव साझा करेगा। टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri), गेंदबाजी कोच भरत अरुण (Bharat Arun), बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathour) और फील्डिंग कोच आर श्रीधर (R Shridhar) शामिल हैं।
क्रिकेट संचालन के जीएम सबा करीम ने आईएएनएस से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ये विचार राहुल द्रविड़ के दिमाग की उपज है। ये अच्छी बात है कि हमारे सभी राष्ट्रीय प्रशिक्षक इसमें शामिल हो रहे हैं और ये भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात है। सिर्फ प्रशिक्षक नहीं बल्कि प्रशासन को भी सामने आए इस मुश्किल समय में एक मंच पर आना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय टीम से लेकर अंडर-19 टीम तक जितने प्रशिक्षक हैं उनके बीच सब कुछ अच्छे से चलना चाहिए। इससे बेहतर उर्जा और विचारों का आदान प्रदान होगा जिससे एक ही दिशा में आगे जा सकेंगे।”
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले ही कह दिया है कि उनकी टीम एनसीए में बदलाव लाने के बारे में सोच रही है ताकि ये खिलाड़ियों के लिए प्राथमिकता बन सके।
व्यस्त शेड्यूल की वजह से ज्यादातर समय यात्रा करने वाली भारतीय टीम फिलहाल कोरोना वायरस महामारी की वजह से घरों में है। क्रिकेट ही नहीं, कोविड-19 की वजह से दुनिया भर की बाकी खेल प्रतियोगिताएं भी रद्द की जा चुकी है।