add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

राहुल द्रविड़ को डॉक्टरेट से सम्मानित करेगा बैंगलौर विश्वविद्यालय

क्रिकेट के क्षेत्र में राहुल के अतुलनीय योगदान के लिए 27 जनवरी को विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में किया जाएगा सम्मानित।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - January 25, 2017 1:10 PM IST

राहुल द्रविड़। © Getty Images
राहुल द्रविड़। © Getty Images

पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए बैंगलौर विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय का 52वें वार्षिक समारोह जो ज्ञानज्योति ऑडिटोरियम में आयोजित होगा जहां राहुल द्रविड़ को शुक्रवार यानि की 27 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के चांसलर जो कि गवर्नर भी हैं को इस अवार्ड के लिए तीन नामों का सुझाव दिया गया था जिसमें से उन्होंने द्रविड़ का नाम चुना। यह जानकारी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने दी। ये भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच में बरसेंगे रन

बैंगलौर ऐसा दूसरा विश्वविद्यालत है जो द्रविड़ को डॉक्टर की उपाधि देगा। इससे पहले गुलबर्ग विश्वविद्यालय ने साल 2014 में द्रविड़ को इस उपाधि से सम्मानित किया था। द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी को इंदौर में हुआ था लेकिन वह पले-बढ़े बैंगलौर में हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट जोसफ बॉयड हाई स्कूल से की है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार के बातचीत में कहा, “राहुल द्रविड़ को यह सम्मान लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।” द्रविड़ का इस विश्वविद्यालय से खास जुड़ाव भी रहा है। उनकी माता पुष्पा इस विश्वविद्यालय के विश्वपरैया इंजिनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर रह चुकी हैं। ये भी पढ़ें: टी20 फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं चेतेश्वर पुजारा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

द्रविड़ बैंगलौर के दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें इस विश्वविद्यालय द्वारा यह सम्मान दिया जा रहा है। साल 2013 में भारत के पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ को भी बैंगलौर विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की उपाधि दी थी। द्रविड़ 2012 में क्रिकेट से संन्यास भले ही ले चुके हैं लेकिन आज भी वह क्रिकेट के प्रति समर्पित हैं। वर्तमान में द्रविड़ भारत ए टीम के कोच हैं। उनके मार्गदर्शन की मदद से कई युवा खिलाड़ियों का सिलेक्शन भारतीय टीम में हुआ है। करुण नायर, जयंत यादव, के एल राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे कई खिलाड़ियों ने यह कहा है कि द्रविड़ ने उनके खेल को बेहतर बनाने में काफी मदद की है।