राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई के लोकपाल ने पेश होने का दिया आदेश, ये है वजह

राहुल द्रविड़ मौजूदा समय में नेशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख हैं।

Edited By : Press Trust of India |Aug 26, 2019, 03:22 PM IST

Published On Aug 26, 2019, 03:22 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2019, 03:22 PM IST

Rahul Dravid Getty Image

Rahul Dravid (File Photo) @ Getty Image

बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने दिग्गज क्रिकेटर और एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ को उनके खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के आरोपों के संदर्भ में 26 सितंबर को मुंबई में पेश होने के लिए कहा है।

इस महीने के शुरू में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश जैन ने मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता की शिकायत मिलने पर द्रविड़ को लिखित में जवाब देने के लिये कहा था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- बुमराह के 5 विकेट हॉल से जीता भारत, सीरीज में 1-0 से बढ़त

गुप्ता की शिकायत के अनुसार द्रविड़ कथित तौर पर हितों के टकराव के दायरे में आते हैं क्योंकि वह एनसीए निदेशक होने के साथ इंडिया सीमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष भी हैं जो कि आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिक है।

बीसीसीआई संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक समय पर दो पदों पर नहीं रह सकता है। जैन ने पुष्टि की कि द्रविड़ को 26 सितंबर को होने वाली सुनवाई में अपना पक्ष रखने के लिये कहा गया है। बीसीसीआई कर्मचारी मयंक पारिख भी हितों के टकराव के मामले का सामना कर रहे हैं और वह भी उसी दिन अपना पक्ष रखेंगे।

पढ़ें:- विराट कोहली-रोहित शर्मा के बीच विवाद की बात मीडिया की उपज: वीरेंदर सहवाग

पता चला है कि द्रविड़ ने अपने जवाब में खुद का बचाव किया है और कहा कि वह अपने नियोक्ता इंडिया सीमेंट से बिना वेतन के अवकाश पर हैं और उनका आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स से कोई लेना देना नहीं है।

Editor's Pick