ICC कार्यकारी समूह में जौहरी, खिलाड़ियों के टी20 लीग खेलने पर लेंगे फैसला

ICC छह सदस्यीय कार्यकारी समूह विश्व भर में चल रहे फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में खेलने के लिये खिलाड़ियों को अनुमति देने संबंधी मामले पर विचार करेगा।

Edited By : Press Trust of India |Mar 04, 2019, 10:53 PM IST

Published On Mar 04, 2019, 10:53 PM IST

Last UpdatedMar 04, 2019, 10:53 PM IST

बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी को आईसीसी के उस छह सदस्यीय कार्यकारी समूह में शामिल किया गया है जो विश्व भर में चल रहे फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में खेलने के लिये खिलाड़ियों को अनुमति देने संबंधी मामले पर विचार करेगा।

जौहरी के अलावा चार अन्य सीईओ – क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के केविन राबर्ट्स, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के थबांग मोरो, वेस्टइंडीज के जॉनी ग्रेव, फिका के टोनी आयरिश और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन टोनी ब्रायन इस समूह का हिस्सा हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- हम आईपीएल में हस्तक्षेप नहीं करेंगे : डेविड रिचर्डसन

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘केविन राबर्ट्स, राहुल जौहरी, थबांग मोरो, जॉनी ग्रेव, टोनी ब्रायन और टोनी आयरिश वाले समूह को आईसीसी प्रबंधन और वकीलों का भी समर्थन हासिल है। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी कभी आईपीएल के मामले में दखल देना चाहती है जैसा कि कुछ लोग कह रहे हैं। अगर ऐसा होता तो जौहरी इसका हिस्सा क्यों होते।’’

उन्होंने कहा कि जौहरी का नाम आठ महीने पहले ही तय कर दिया गया था तथा आईसीसी के सीनियर अधिकारी आरती डबास और इयान हिगिन्स के नाम पर कभी चर्चा ही नहीं की गई जैसा कि मीडिया के कुछ वर्गों में रिपोर्ट की गई है।

पढ़ें:- ICC ने फैंस को विश्व कप के दौरान वित्तीय ठगी से सतर्क रहने कहा

आईसीसी मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने बयान में कहा कि इस समूह का काम आईपीएल सहित किसी निजी लीग के कामकाज में हस्तक्षेप करने के बजाय खिलाड़ियों की थकान संबंधी मसलों पर गौर करना है।

पढ़ें:- टेस्ट क्रिकेट खत्म नहीं हो रहा, इसे बढ़ावा देने की जरूरत

रिचर्डसन ने कहा, ‘‘समूह का प्राथमिक उद्देश्य घरेलू टी20 के प्रसार और दुनिया भर में छोटे प्रारूप वाले अन्य लीग को लेकर सदस्यों की चिंताओं पर गौर करना है। ’’

Editor's Pick