add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023 में हैदराबाद की ओर से खेलेगा रेलवे क्लर्क, रणजी में लगा चुका है दोहरा शतक

उपेंद्र यादव एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और लखनऊ में नार्थ इस्टर्न रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में जूनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 25, 2022 2:16 PM IST

IPL 2023 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में कुल 80 खिलाड़ी खरीदे गए। IPL ऑक्शन में वैसे तो सैम करन और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी ही चर्चा में रहे लेकिन कुछ अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी पहली बार सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे। ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है उपेंद्र यादव जो IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे। उपेंद्र यादव का बेस प्राइस 20 लाख था। मुंबई उपेंद्र को बेस प्राइस में खरीदना चाहता था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 लाख में इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया।

उपेंद्र यादव एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और लखनऊ में नार्थ इस्टर्न रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में जूनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं। कानपुर में जन्में 26 साल के उपेंद्र लंबे समय तक उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा रहे लेकिन अब वह रेलवे की तरफ से खेलते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उपेंद्र उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने साल 2020 में रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में मुंबई के खिलाफ 239 गेंदों पर नाबाद दोहरा शतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने 7वें, 8वें और 9वें विकेट के लिए बेहतरीन पार्टनरशिप की थी। इस मुकाबले से ठीक 2 महीने पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 41 गेंद पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल लगाए। इस पारी की बदौलत यूपी की टीम तमिलनाडु को हराने में सफल रही।

उपेंद्र के करियर पर नजर डालें तो 31 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके बल्ले से 1309 रन आए है। वहीं, लिस्ट ए के 30 मुकाबलों में 719 रन बनाए हैं। 30 T20 मैचों में उपेंद्र के नाम 640 रन दर्ज हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 123 का है। सनराइजर्स हैदराबाद वह तीसरे विकेट कीपर होंगे। इससे पहले हैदराबाद ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन को 5.25 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स टीम में शामिल हैं जिन्हें 1.5 करोड़ में खरीदा गया।