- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rain could ruin India’s only Test preparation before Australia test series
प्रैक्टिस मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा, नहीं हो पाया टॉस
6 दिसंबर से खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट से पहले आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलना है।
Published On Nov 28, 2018, 09:56 AM IST
Last UpdatedNov 28, 2018, 09:56 AM IST
sydney cricket ground @ twitter page bcci
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरने से पहले भारतीय टीम के लिए चार दिन का प्रैक्टिस मैच आयोजित किया गया है। आज इस मैच को सुबह खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से टॉस भी नहीं किया जा सका।
It has started to rain yet again and the day’s play has been called off. Coin toss at 9:30AM local time and play to start at 10:00AM
— BCCI (@BCCI) November 28, 2018
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के साथ खेले जाने वाले प्रैक्टिस मैच के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया।
The SCG under a cloud cover at the moment. Stay tuned for further updates from the tour game against CA XI pic.twitter.com/fRYmyb1VGD
— BCCI (@BCCI) November 27, 2018
6 दिसंबर से खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट से पहले आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलना था। सिडनी में लगातार हो रही बारिश की वजह से टॉस नहीं किया जा सका। दूसरे सेशन का खेल नहीं हो पाने के बाद मैच के पहले दिन के खेल को रद्द करने का निर्णय लिया गया।
It has gotten clear and we are expecting the toss to take place at 15:30 local time and the match will start at 16:00PM local time. pic.twitter.com/MRW4yNU9PK
— BCCI (@BCCI) November 28, 2018
भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे मैच को शुरू होना था लेकिन बारिश के लगातार होने की वजह से मैच में देरी हुई। ऑस्ट्रेलिया के समय के मुताबिक 3.30 में टॉस किए जाने की संभावना थी लेकिन बारिश की दोबारा दखल के बाद दिन का खेल रद्द करने का फैसला करना पड़ा।
Pouring! Grim chances of play here. pic.twitter.com/kgzfnFLx21
— BCCI (@BCCI) November 27, 2018
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल से भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच होने वाले इस मैच की तस्वीर पोस्ट करते हुए मैच का ताजा हाल बताया। बीसीसीआई ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का वीडियो और साथ में कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को इस मैच की जानकारी दी।
Poor scheduling @BCCI.
What is the point of starting the tour with T20’s and then moving to tests. Either start with tests or end with tests. Why so mixed up? @cricketaakash @bhogleharsha @BoriaMajumdar. @imVkohli— Vedansh Pujara (@Vpuj) November 27, 2018
इस पर भारतीय फैंस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीटर पर जवाब दिया।
Another tour game is likely to wash out and because of the lack of practice team suffers..
— Vipin Bajaj (@iamvipin44) November 27, 2018
कुछ ने बीसीसीआई के कार्यक्रम को गलत वक्त पर तय किया गया ठहराया तो कुछ ने तो पूरे प्रैक्टिस मैच के ही बारिश की भेंट चढ़ने की बात लिख डाली।