- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rain washes out India’s first T20I against England in Chester-le-Street
IND VS ENG: बारिश की भेंट चढ़ा पहला टी-20 मैच, अभिषेक- अय्यर की पारी 'बेकार'
अभिषेक शर्मा (59) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले टी20 मैच में सात विकेट पर 189 रन बनाए, बारिश से दूसरी इनिंग का खेल नहीं हो सका.
Published On Jul 02, 2026, 01:20 AM IST
Last UpdatedJul 02, 2026, 01:20 AM IST
IND VS ENG 1st T20I Match
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज़ का पहला T20I मैच बुधवार को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. भारत की पारी के आखिरी ओवर में बारिश शुरू हुई. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाए. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन बनाए, जबकि ओपनिंग बैटर अभिषेक शर्मा ने 59 रन बनाए.
पहली इनिंग खत्म होने के बाद बारिश और तेज़ हो गई और पांच ओवर के मैच के लिए तय समय-सीमा खत्म होने में 40 मिनट से भी कम समय बचा था, तभी अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया. दोनों देशों के बीच दूसरा टी-20 मैच चार जुलाई को खेला जाएगा.
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सैमसन ने फिर किया निराश
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही. भारत ने छह रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे. संजू सैमसन (01) का खराब फॉर्म जारी रहा, वहीं ईशान किशन (00) रन आउट हो गए. संजू सैमसन इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में खाता नहीं खोल सके थे.
अभिषेक शर्मा ने 20 बॉल में जड़ा अर्धशतक
छह रन के स्कोर पर भारत ने दो विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद तीसरे विकेट के लिये अभिषेक और अय्यर ने 82 रन की साझेदारी की और भारत की पारी को संभाला. अभिषेक ने मार्क वुड को लगातार तीन चौके लगाये जिससे पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 61 रन था. पावरप्ले के बाद भी अभिषेक ने उसी रफ्तार से खेलना जारी रखा और 20 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया, इसके बाद वह हालांकि सैम कुरेन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. अभिषेक शर्मा ने 24 बॉल में 59 रन की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए.
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1, सूर्या- क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ा
श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान जड़ा पहला अर्धशतक
इसके बाद अय्यर ने मोर्चा संभालकर बतौर कप्तान पहला टी20 अर्धशतक लगाया, उन्होंने लेग स्पिनर आदिल रशीद को चौका लगाया और वुड को एक्स्ट्रा कवर में छक्का जड़ा, उन्होंने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह भी इसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और महूमूद की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. अय्यर इंग्लैंड में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बने हैं. अय्यर ने 47 गेंदों का सामना किया और 68 रन की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया.
शिवम दुबे ने आखिर में 21 गेंद में 42 रन (दो चौके, तीन छक्के) बनाकर भारत को 189 रन तक पहुंचाया. तिलक वर्मा ने 13 रन का योगदान दिया. वहीं अक्षर पटेल (03) रन आउट हुए. बल्लेबाजी में ऊपर भेजे गए हर्षित राणा खाता भी नहीं खोल सके. इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने तीन विकेट चटकाए. आदिल रशीद और सैम करन को एक-एक सफलता मिली.