राजस्थान रॉयल्स ने किया गौतम गंभीर को अप्रोच, भारतीय कोच को बड़ी जिम्मेदारी का ऑफर?
राजस्थान रॉयल्स ने किया गौतम गंभीर को अप्रोच, भारतीय कोच को बड़ी जिम्मेदारी का ऑफर?
गौतम गंभीर का आईपीएल में रिकॉर्ड कमाल का है. और खबर है कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अप्रोच किया है. लेकिन गंभीर का इस प्रस्ताव को स्वीकार करने की संभावना नहीं है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 17, 2026 4:07 PM IST
Gautam Gambhir
गौतम गंभीर आईपीएल में लौटने वाले हैं? खबर है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भारतीय कोच को आईपीएल में नई भूमिका के लिए अप्रोच किया है. लेकिन गंभीर भारतीय टीम के साथ अपने करार को छोड़कर इस नए प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे इस बात की संभावना बहुत कम है.
आजतक की खबरों के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के नए हिस्सेदारों ने गंभीर को एक बड़ा पद देने का अप्रोच किया है. यह मेंटॉर, सीईओ या रणनीतिक साझेदार की भूमिका हो सकती है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
यह प्रस्ताव उस समय आया है जब 2008 की आईपीएल चैंपियन टीम के मालिकाना हक में संभावित बदलाव हो सकता है. नए निवेशक जल्द टीम के साथ जुड़ सकते हैं. टीम को रणनीतिक रूप से नए सिरे से तैयार किया जा रहा है, और ऐसा समझा जा रहा है कि फ्रैंचाइजी लीडरशिप भूमिका के लिए विकल्प तलाश रहा है. इसके साथ ही वह टीम क्रिकेटिंग ऑपरेशन्स को भी मजबूत करना चाहती है.
गंभीर राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ नहीं जुड़ सकते? हालांकि राजस्थान रॉयल्स की पूरी दिलचस्पी है कि गौतम गंभीर उनके साथ जुड़ें लेकिन भारतीय कोच उनके साथ नहीं जुड़ पाएंगे. इस स्थिति पर गंभीर का राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ना असंभव है. अगर वह इस टीम के साथ किसी भी भूमिका में जुड़ते हैं, या सलाहकार की भूमिकाभी स्वीकार करते हैं तो यह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उनके करार के साथ मेल नहीं खाएगा. ऐसे में गंभीर का राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ना संभव नहीं है.
भारतीय टीम के साथ गंभीर का करार 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक है. फिलहाल उनका ध्यान 2026 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने पर है. भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है. और भारत की टीम का पूरा ध्यान अपने आने वाले मैचों पर होगा.
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज का आईपीएल में रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है. उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने साल 2012 और 2014 में खिताब जीता था. वहीं उनके मेंटॉरशिप में भी कोलकाता ने ट्रॉफी जीती थी. तीन साल तक गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के भी मेंटॉर रहे. उनके कार्यकाल में लखनऊ तीन बार प्लेऑफ में पहुंची है.
2027 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद 2028 के ओलिंपिक में भी क्रिकेट खेला जाएगा. गंभीर इस मामले में भारतीय क्रिकेट में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.